Home
Apps

Apple Design Awards 2025: इनोवेशन और एक्सेसिबिलिटी में चमके ये ऐप्स और गेम्स, चेक करें पूरी लिस्ट

Apple ने हाल ही में 2025 के Apple Design Awards के विजेताओं और फाइनलिस्ट्स की घोषणा कर दी है। इस साल 36 फाइनलिस्ट्स में से 12 विजेताओं को चुना गया, जो ऐप और गेम डिजाइन की दुनिया में एक्सीलेंस, इनोवेशन, एक्सेसिबिलिटी और विजुअल अपील के बेहतरीन उदाहरण हैं।

इस लिस्ट में CapWords, The Musical और DREDGE जैसे ऐप्स शामिल हैं। यहां हम जानेंगे कि ये ऐप्स किस कैटेगरी में दिए गए और कौन-कौन से ऐप्स विनर हुए हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Apple Design Awards 2025 में ये 12 ऐप्स और गेम बने विनर

6 कैटेगरी में मिले अवॉर्ड्स

Apple Design Awards 2025 छह कैटेगरी में दिए गए, जिसमें Delight and Fun, Innovation, Interaction, Inclusivity, Social Impact और Visuals and Graphics शामिल हैं। हर कैटेगरी में एक ऐप और एक गेम को विनर चुना गया है। आइए जानें किसने Apple का यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीता।

Delight and Fun (मजेदार और इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस)

ये अवॉर्ड की पहली कैटेगरी है, जिसमें चीन के टेक ऐप CapWords (HappyPlan Tech, चीन) ने बाजी मारी है।
यह ऐप रोजमर्रा की वस्तुओं को इंटरैक्टिव स्टिकर्स में बदलकर मजेदार तरीके से लैंग्वेज सिखाता है। बता दें कि ये ऐप नौ भाषाओं को सपोर्ट करता है।

गेम में Balatro (LocalThunk, कनाडा) को शामिल किया गया है। यह गेम पोकर, सोलिटेयर और डेक-बिल्डिंग गेमप्ले को मिलाकर एक स्ट्रेटेजी और चैलेंजिंग एक्सपीरियंस देता है।

Innovation (नवाचार)

इस कैटेगरी में Play (Rabbit 3 Times, USA) को चुना गया है। यह SwiftUI के जरिए इंटरैक्टिव प्रोटोटाइप बनाने की सुविधा देता है। इसमें रियल-टाइम कोलैबोरेशन और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस है।

गेम में PBJ - The Musical (Philipp Stollenmayer, जर्मनी) को चुना गया, जो रोमियो और जूलियट की कहानी को म्यूजिकल और ह्यूमर के साथ कंडिमेंट कैरेक्टर्स के जरिए पेश करता है।

Interaction (सहज इंटरफेस और कंट्रोल्स)

इस कैटेगरी में Taobao (Zhejiang Taobao Network, चीन) एप्लिकेशन को चुना गया, जो Apple Vision Pro पर 3D शॉपिंग का एक्सपीरियंस देता है, जहां यूजर प्रोडक्ट्स को साइड-बाय-साइड रियलिस्टिक मॉडल में देख सकते हैं।

गेम में DREDGE (Black Salt Games, न्यूज़ीलैंड) को चुना गया है, जो हॉरर, एक्सप्लोरेशन और एडवेंचर का बेहतरीन मेल है और यह iPhone, iPad और Mac पर उपलब्ध है।

Inclusivity (समावेशिता)

एप्लिकेशन में इस कैटेगरी में Speechify (USA) को चुना गया है। यह ऐप टेक्स्ट को 50+ भाषाओं में ऑडियो में बदलता है, जो डिस्लेक्सिया, ADHD और दृष्टिहीन लोगों के लिए खासतौर पर उपयोगी है।

गेम में Art of Fauna (ऑस्ट्रिया) को चुना गया है, जो वाइल्डलाइफ थीम आधारित पज़ल गेम है, जिसमें VoiceOver और हैप्टिक फीडबैक का सपोर्ट है।

Social Impact (सामाजिक प्रभाव)

एप्लिकेशन में इस कैटेगरी में Watch Duty (USA) को जगह मिली है। यह ऐप जंगल में लगने वाली आग के रियल टाइम अपडेट्स, इवैक्यूएशन ऑर्डर्स और मौसम की जानकारी देता है।

गेम में Neva (Devolver Digital, USA) ने अपनी जगह बनाई है, जो एक लड़की और उसके वुल्फ की कहानी जो पर्यावरणीय गिरावट की संवेदनशील कहानी कहती है।

Visuals and Graphics

इस कैटेगरी में एप्लिकेशन में Feather: Draw in 3D (Sketchsoft, साउथ कोरिया) को चुना गया है। यह iPad पर 2D ड्रॉइंग को 3D मॉडल में बदलने वाला शानदार ऐप है जो Apple Pencil के साथ बेहतरीन काम करता है।

गेम में इस कैटेगरी में Infinity Nikki (Infold Games, सिंगापुर) को जगह दी गई है, जो एक कलरफुल, ओपन-वर्ल्ड एडवेंचर गेम है, जिसमें जादुई परिधान और कल्पनाशील जीव देखने को मिलते हैं।

अगर आप इन ऐप्स को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ये सभी ऐप्स और गेम्स अब Apple App Store पर ग्लोबली उपलब्ध हैं। इसके अलावा आप Apple Developer ऐप का उपयोग करें। बता दें कि यह अवॉर्ड्स न केवल क्रिएटिविटी और तकनीकी क्षमता को पहचानते हैं, बल्कि इनसे प्रेरणा भी मिलती है कि ऐप्स और गेम्स यूजर्स के जीवन को कितना बेहतर बना सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple Design Awards 2025 12 best apps and games winner
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X