15 साल इंतजार के बाद आया iPad के लिए WhatsApp ऐप! कई खास फीचर्स के साथ केवल इन डिवाइस को ही मिलेगा सपोर्ट
WhatsApp For iPad: Apple के iPads में हमेशा से ही WhatsApp ऐप का इंतजार था। आज से पहले iPad यूजर्स केवल वेब वर्जन के जरिए टैबलेट पर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक्सेस कर पाते थे। हालांकि अब 15 साल के लंबे इंतजार के बाद Meta ने आखिरकार iPads के लिए एक डेडिकेटेड WhatsApp ऐप की घोषणा कर दी है।
कंपनी ने वॉट्सऐप ब्लॉग में इसके बारे में जानकारी दी है। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि इसमें iPhones जैसी ही सुविधाएं होंगी। आइए इसके फीचर्स और सपोर्ट डिवाइस के बारे में जानते हैं।

iPad के लिए WhatsApp के फीचर्स
iPad के लिए WhatsApp अब ऐप स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।
अगर आपके पास iPadOS 15.1 या उसके बाद के वर्जन पर चलने वाला डिवाइस है तो ही ये ऐप सपोर्ट करेगा।
ऐप का iPad वर्जन यूजर्स को 32 लोगों के साथ वीडियो और ऑडियो कॉल करने की सुविधा देता है।
इसके अलावा आप अपनी स्क्रीन भी साझा कर सकते हैं और iPad ऐप पर फ्रंट और बैक कैमरे का उपयोग कर सकते हैं। बता दें कि फेस आईडी या पिन से लॉक करके प्राइवेसी बढ़ाने के लिए चैट लॉक सुविधा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
iPadOS की सुविधाओं का उपयोग
iPad के लिए WhatsApp भी मल्टीटास्किंग के लिए iPadOS की स्टेज मैनेजर, स्प्लिट व्यू और स्लाइड ओवर जैसी सुविधाओं का उपयोग करता है।
आप वेब ब्राउज करने या वीडियो देखने जैसे अन्य कार्य करते हुए भी इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को एक्सेस कर सकते हैं।
ऐप Apple के मैजिक कीबोर्ड और Apple पेंसिल के साथ भी काम करता है।
बता दें कि WhatsApp का सारा डेटा हमेशा सभी डिवाइस पर सिंक रहेगा और मैसेज, कॉल और मीडिया को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बताया गया है।
iPad के साथ वॉट्सऐप ऐप को एक्सेस करने की सुविधा यूजर्स को बड़ी स्क्रीन पर मीडिया फाइलों और स्टेटस अपडेट को देखने का एक्सपीरियंस दे रही है।
बता दें कि यूजर्स लंबे समय से मेटा से इस WhatsApp ऐप की मांग कर रहे थे। ऐसे में iPad के लिए वॉट्सऐप ऐप की सुविधा लाना यूजर के लिए एक बड़ा कदम है।
जानकारी मिली है कि कंपनी iPads के लिए एक नेटिव Instagram ऐप लाने पर भी काम कर रही है, जो Android टैबलेट पर भी उपलब्ध नहीं है। हालांकि अब तक इसकी रिलीज टाइमलाइन का पता नहीं चला है।


Click it and Unblock the Notifications








