Home
Apps

Apple ने बढ़ाई Iphone यूजर्स की सिक्योरिटी, रैपिड सिक्योरिटी रिस्पॉन्स को लिया अपडेट, यहां जानें सभी स्टेप

Iphone यूजर्स के लिए Apple ने रिलीज किया रैपिड सिक्योरिटी रिस्पॉन्स

Apple Security Update:अगर आप भी iPhone यूजर्स है तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है। आइफोन बनाने वाली कंपनी Apple ने अपने यूजर्स की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए नया सिक्योरिटी अपडेट रिलीज किया है। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए पहली बार रैपिड सिक्योरिटी रिस्पॉन्स अपडेट को जारी किया है। इस नए सिक्योरिटी अपडेट के बारे में आपको आइए आगे विस्तार से समझाते हैं।

आपको बता दें, कंपनी ने पहली बार रैपिड सिक्योरिटी रिस्पॉन्स यानि कि, RSR के अपडेट को रिलीज किया है। इस लेटेस्ट अपडेट के अंतर्गत iOS 16.4.1 और macOS 13.3.1 यूजर्स को शामिल किया गया है। यानि कि आईफोन और मैक यूजर्स दोनों ही इस नए सिक्योरिटी अपडेट का लाभ ले सकेंगे। यह एक बेहद जरूरी सिक्योरिटी अपडेट है, जो यूजर्स की डिवाइस की सिक्योरिटी को पहले से ज्यादा सेफ करेगा। खास बात यह है कि, इस रैपिड सिक्योरिटी रिस्पॉन्स को अपडेट करने के लिए यूजर्स को पूरा सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं करना होगा।

जानें क्यों जरूरी है रैपिड सिक्योरिटी रिस्पॉन्स अपडेट

दरअसल Apple ने WWDC 2022 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में रैपिड सिक्योरिटी रिस्पॉन्स को रिलीज करने की घोषणा की थी। जिसे कंपनी ने पहली बार सभी यूजर्स के लिए रिलीज किया है। एपल की मानें तो RSR अपडेट से आईफोन और मैक डिवाइस के सिक्योरिटी में जो दिक्कतें आ रही हैं उस भी ठीक किया जा सकता है। इसी के साथ आप अपने डिवाइस को पहले से ज्यादा सिक्योर कर पाएगें।

जानें कैसे करें अपडेट

आपको पहले बता दें, यह रैपिड सिक्योरिटी रिस्पॉन्स को इंस्टॉल और अपडेट करने की प्रक्रिया बहुत आसान है। यूजर्स पहले की तरह ही इसे इंस्टॉल और अपडेट कर सकते हैं। iPhone यूजर्स सेटिंग ऐप में जाकर अपने डिवाइस को इजली अपडेट कर सकते हैं। यह नया RSR केवल 85MB का अपडेट है, जिसे आप कुछ मिनटों में ही डाउनलोड कर अपडेट कर सकेंगे। वहीं मैक यूजर्स की बात करें तो वे भी सिस्टम सेटिंग में जाकर अपने डिवाइस की सिक्योरिटी को अपडेट कर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone maker Apple has released a new security update to enhance the security of its users. For the first time, the company has released Rapid Security Response Update for its users. The company has included iOS 16.4.1 and macOS 13.3.1 users under this latest update.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X