Home
Apps

सफर में लगेज गुम होने की चिंता खत्म, Apple के नए अपडेट से एयरपोर्ट पर रहेगा आपका सामान सुरक्षित, जानें कैसे

Apple ने अपने Find My नेटवर्क में एक बड़ा अपडेट पेश किया है। इस अपडेट के माध्यम से आप अपनी खोई हुई चीजों का आसानी से पता लगा सकते हैं और उन्हें वापस प्राप्त भी कर सकते हैं। आप एयरटैग या Find My नेटवर्क डिवाइस की लोकेशन एयलाइंस जैसी कंपनियों के साथ शेयर भी कर सकेंगे।

फिलहाल ये लेटेस्ट अपडेट iOS 18.2 बीटा वर्जन में उपलब्ध है। लेकिन जल्द ही इसके iPhone Xs और बाद के मॉडल्स के लिए फ्री में अपडेट के रूप में आने की उम्मीद है। आइये जानते हैं कि क्या है ये नया अपडेट और ये कैसे काम करेगा।

Apple के नए अपडेट से एयरपोर्ट पर लगेज ढूंढना होगा आसान

कैसे करेगा नया अपडेट काम

आप अपने iPhone, iPad या Mac पर फाइंड माय ऐप से किसी चीज की लोकेशन शेयर करने के साथ-साथ किसी को लिंक भी भेज सकते हैं। इसके बाद व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करके मैप के जरिए देख सकता है कि आपकी चीज कहां है। बता दें कि मैप ऑटोमेटिकली अपडेट होता रहेगा और दिखाएगा कि आपकी लोकेशन कब अपडेट हुई थी।

कितनी एयरलाइंस करेंगी इस अपडेट का यूज

जैसे ही आपको आपकी चीज मिल जाएगी, वैसे ही लोकेशन शेयर होना बंद हो जाएगा। आप खुद भी किसी भी समय लोकेशन शेयर करना बंद कर सकते हैं और लिंक 7 दिन बाद काम करना बंद कर देगी। ऐसे में आप जिस व्यक्ति को लोकेशन शेयर करेंगे, उसे अपने एप्पल अकाउंट या फिर एयरलाइन के ईमेल से अपनी आइडेंडिटी प्रूव करनी होगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, आने वाले महीनों में 15 से अधिक एयरलाइंस खोए हुए या देरी से पहुंचे सामान को ढूंढने में और यात्रियों की मदद करने के लिए Apple के Find My फीचर का इस्तेमाल करेंगी। इस लिस्ट में एयर लिंकस, एयर कनाडा, ब्रिटिश एयरवेज, डेल्टा एयरलाइंस के नाम शामिल हैं। भविष्य में कई और एयरलाइंस के जुड़ने की संभावना है।

क्या है Find My Network?

शेयर आइटम लोकेशन एक नेटवर्क का यूज करता है, जिसे Find My के नाम से जाना जाता है। इस नेटवर्क को बहुत सारे एप्पल डिवाइस से मिलकर बनाया गया है। ये डिवाइस ब्लूटूथ का यूज कर एक-दूसरे से कनेक्ट होते हैं और खोई चीजों को ढूंढने में आपकी सहायता करते हैं।

आपको यह भी बता दें कि इस डिवाइस में आपकी सारी जानकारी सुरक्षित रहेगी। इसमें ना तो एप्पल कंपनी और ना ही कोई दूसरी कंपनी जान पाएगी की आपकी चीज कहा हैं, तो ऐसे में इसमें सिक्योरिटी भी मिलती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple has introduced a major update to its Find My network. Through this update, you can easily locate your lost items and even get them back.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X