इस वैलेंटाइन अकेले नहीं रहेंगे आप!
वैलेंटाइन्स डे के लिए बस कुछ ही बाकी हैं। जल्द ही प्यार करने वालों का इस दिन के लिए इंतजार ख़त्म होने को है। हर कोई अपने आस-पास प्यार महसूस कर सकता है। कपल्स तो अपने साथी के लिए इस दिन को खास बनाने में जुटे हुए हैं, लेकिन जो सिंगल हैं उनका क्या!
अरे अरे आपको परेशान होने की कोई जरुरत नहीं। हम आपके लिए ले आए हैं ऐसी एप्स जो ढूंढ सकती है आपका मिस्टर या मिस वैलेंटाइन! तो डाउनलोड करें ये एप्स और मनाएं हैप्पी वैलेंटाइन डे-
बम्बल
यह एप महिलाओं के लिए काफी इंटरेस्टिंग है। यह एप महिलाओं से अपने सपनों का राजकुमार ढूंढने के लिए पहला कदम रखने को कहती है।
हॉट ओर नॉट
इस एप की मदद से आप अपने आस-पास सबसे हॉट इंसान से कनेक्शन बना सकते हैं। इसके लिए आपको फेसबुक के जरिए लॉग इन करना होगा।
ऑक्यूपिड
जो लोग सिंगल हैं और अपने सच्चे सोलमेट की तलाश में हैं तो यह एप उनके लिए एकदम सही है। एप आपको ब्राउज करने देती है अपने आस-पास मौजूद मैच को, आपन उनकी फोटो व अन्य डिटेल के आधार पर रिव्यु कर सकते हैं।
टिंडर
यह एप विश्वभर में डेटिंग के लिए फेमस है। इस एप के जरिए कई सारी प्रोफाइल देख सकते हैं और अपने कनेक्शन बना सकते हैं। सभी को देखने के बाद जिसे भी आप पसंद करेंगे आप उससे चैटिंग शुरू कर सकते हैं।
ट्रूली मैडली
ट्रूली मैडली एप काफी चर्चाओं में रहती है। यह एक डेटिंग एप है। यह एप आपके परफेक्ट कनेक्शन चुनने में मदद करेगी।
वू
इस लिस्ट में अगला नंबर है वू एप का। ये एक मैचमेकिंग एप है जो आपको अपने ही जैसे इंटरेस्ट रखने वाले मैच से मिला सकती है। इस एप के जरिए आप अवेलेबल मैच की प्रोफाइल्स देख सकते हैं।
देसी क्रश
यह एप खास इंडियन लोगों के लिए बनाई गयी है। इस एप के जरिए आप अपने शहर में ही अपना मैच ढूंढ सकते हैं।
हिच
यह एप आपको नए लोगों से कनेक्शन बनाने में मदद करती है।
थ्रिल
यह एक डेटिंग एप है। यह एप भी खास भारतियों के लिए है। इसे भारतियों के हिसाब से ही बनाया गया है। आप इसमें अपना मैच ढूंढ सकते हैं।
सिंगल्स अराउंड मी
इस डेटिंग एप से आप अपने आस-पास मौजूद सिंगल लोगों से बात कर अपना कनेक्शन स्ट्रोंग बना सकते हैं। आपको जो पसंद आए उससे चैट भी कर सकते हैं।
अन्य टेक न्यूज़
हिंदी गिज़बॉट
ऐसी अन्य न्यूज़ के लिए पढ़ें हिंदी गिज़बॉट और लाइक करें हमारा फेसबुक पेज!


Click it and Unblock the Notifications