Arattai vs WhatsApp: 5 वजहें क्यों Zoho का Made-in-India चैट ऐप है खास, जानें डिटेल्स
कुछ महीने पहले तक शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि भारत में बना कोई ऐप व्हाट्सएप जैसे दिग्गज को टक्कर दे पाएगा। लेकिन Zoho द्वारा विकसित Arattai ऐप ने यह कर दिखाया है। बिना बड़े मार्केटिंग कैंपेन के भी यह ऐप तेजी से भारतीय यूज़र्स के बीच लोकप्रिय हो गया है।
इसे भारत का "WhatsApp Killer" कहा जा रहा है क्योंकि इसमें ऐसे कई फीचर्स हैं जो व्हाट्सएप में अब तक नहीं हैं। आइए जानते हैं वो 5 बड़ी वजहें, जो Arattai को खास बनाती हैं और इसे व्हाट्सएप से अलग पहचान देती हैं।

कोई Ads नहीं और डेटा पूरी तरह सुरक्षित
आजकल ज्यादातर ऐप्स विज्ञापनों से भरे होते हैं, लेकिन Arattai में एक भी ऐड नहीं है। यह ऐप पूरी तरह विज्ञापन-मुक्त अनुभव देता है। सबसे बड़ी बात Zoho ने साफ किया है कि वह यूज़र डेटा को कभी भी कमर्शियल फायदा उठाने के लिए इस्तेमाल नहीं करेगा।
सारी जानकारी भारत में ही मौजूद डेटा सेंटर्स में सुरक्षित रखी जाती है। यानी आपके चैट्स, फाइल्स और कॉल्स अब देश की सीमा के भीतर 100% सुरक्षित रहेंगे।
Meetings फीचर: Zoom और Google Meet को टक्कर
जहां वॉट्सऐप की वीडियो कॉलिंग एक बेसिक सुविधा भर है, वहीं Arattai ने इसमें एक कदम आगे बढ़ाया है। इस ऐप में आपको Meetings फीचर मिलता है, जिसके जरिए आप न सिर्फ़ इंसटैंट वीडियो कॉल कर सकते हैं बल्कि मीटिंग शेड्यूल भी कर सकते हैं।
इस फीचर की मदद से यूजर ऑफिस कॉल्स, ऑनलाइन क्लासेज़ या टीम मीटिंग्स बड़ी आसानी से कर सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो Arattai ने खुद को सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं, बल्कि कंप्लीट कम्युनिकेशन टूल बना लिया है।
Simple Interface और Zero AI Integration
Arattai का इंटरफेस बहुत सिंपल, क्लीन और हल्का है। इसमें कोई जटिल AI टूल या अनावश्यक फंक्शन नहीं हैं। जो लोग सिर्फ मैसेजिंग के लिए एक स्मूद और डिस्टर्बेंस-फ्री ऐप चाहते हैं, उनके लिए Arattai परफेक्ट है। यह फीचर खासकर उन यूज़र्स को पसंद आएगा जो WhatsApp की लगातार बदलती सेटिंग्स या AI अपडेट्स से परेशान हो चुके हैं।
Mentions फीचर: Slack जैसी Productivity
Arattai में एक खास फीचर Mentions है। अगर आपने कभी Slack इस्तेमाल किया है तो आप जानते होंगे कि Mentions से ग्रुप चैट्स में किसी को टैग कर बात करना और नोटिफिकेशन ट्रैक करना बहुत आसान हो जाता है।
वॉट्सऐप में अभी तक यह फीचर नहीं है। इससे प्रोफेशनल यूज़र्स या टीम चैट्स में बातचीत को ट्रैक करना और रिप्लाई मैनेज करना बेहद आसान हो जाता है।
Pocket फीचर: नोट्स और मीडिया के लिए निजी जगह
Arattai का Pocket फीचर एक गेमचेंजर साबित हो सकता है। यह आपको अपने वीडियो, इमेज, नोट्स और रिमाइंडर्स को एक प्राइवेट स्पेस में सेव करने की सुविधा देता है।
वॉट्सऐप में "Chat with Yourself" फीचर है, लेकिन Arattai का Pocket उससे कहीं ज़्यादा व्यवस्थित और फोकस्ड है। इससे यूजर्स अपने जरूरी डेटा को बिना भीड़भाड़ के सुरक्षित रख सकते हैं।
भारतीय यूजर्स के लिए सही विकल्प
Arattai सिर्फ एक चैटिंग ऐप नहीं बल्कि एक सुरक्षित और स्वदेशी विकल्प है, जो डेटा प्राइवेसी और आसान अनुभव दोनों देता है। Zoho पहले से ही बिजनेस टूल्स में एक भरोसेमंद नाम है, और अब मैसेजिंग ऐप के क्षेत्र में भी उसकी एंट्री काफी मजबूत रही है।
अगर आप भी वॉट्सऐप के विकल्प की तलाश में हैं और अपनी प्राइवेसी को अहमियत देते हैं, तो Arattai आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। Arattai अपने नो-ऐड्स पॉलिसी, सुरक्षित भारतीय सर्वर, वीडियो मीटिंग सपोर्ट और यूजर-फ्रेंडली डिजाइन की वजह से व्हाट्सएप के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। भारत में डेटा सुरक्षा पर बढ़ती जागरूकता को देखते हुए, ऐसा लगता है कि आने वाले महीनों में Arattai लाखों यूज़र्स का पसंदीदा ऐप बन सकता है।


Click it and Unblock the Notifications

