बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस : शानदार डिजिटल बदलाव
बजाज एलियांज की नई शुरुआत से अब आसान होगी इंश्योरेंस प्रोसेस।
मोबाइल ऐप्स ने हमारी लाइफ में एक बेहद बड़ा बदलाव किया है। मोबाइल ऐप्स के आने से लाइफ काफी ज्यादा सिंपल और बेहतर हो चुकी हैं। चाहे बात एजुकेशन की हो, मेडिकल क्षेत्र की हॉस्पिटैलिटी या ट्रेवल की, स्मार्टफोन और कंप्यूटर की मदद से सभी तक पहुंचा जा सकता है।

हालांकि बात इंश्योरेंस की करें तो इन सब में अब भी कहीं न कहीं पीछे रह जाते हैं। ऐसा इंश्योरेंस सेक्टर में डिजिटाईजेशन की कमी के कारण है। जिससे कई यूज़र्स को काफी मुश्किल झेलनी पड़ती है। बजाज एलियांज की नई सोच और नए कदम से इन सब में अब एक शानदार बदलाव देखा जा सकता है।

बिना झंझट की इंश्योरेंस प्रोसेस
इंश्योरेंस प्रोसेस को लेकर ग्राहकों के अनुभव को बदलने के लिए बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस ने कुछ डिजिटल इनिशिएटिव पेश किए हैं। इस नई टेक्नोलॉजी की मदद से सेटलमेंट और ग्राहक सेवा में लगने वाले समय को दिनों से मिनटों में बदला जा सकेगा।

मोटर ओटीएस
कभी अपने मोटर इंश्योरेंस क्लेम को सेटल करने की सोची है? बजाज एलियांज ने इसे अपनी नई 'मोटर ओटीएस' सेवा की मदद से इसे मुमकिन कर दिया है।
मोटर ओटीएस के जरिए ग्राहक रजिस्टर भी कर सकते हैं और खुद इसे चेक भी कर सकते हैं।
बोईंग
बजाज एलियांज ने बोईंग सेवा भी शुरू की है। यह चैटबॉट सेवा प्लेटफ़ॉर्म है जो कि 24*7 ग्राहक असिस्टेंस और ग्राहकों के सवालों का तुरंत जवाब देने की सुविधा देगी। यह चैटबॉट सेवा फिलहाल वेबसाइट पर उपलब्ध है और जल्द ही फेसबुक मैसेंजर पर भी मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








