Home
Apps

WhatsApp के मजेदार इफेक्ट, एनिमेशन और स्टिकर से New Year को बनाए स्पेशल, ये है खास अपडेट

नया साल आने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में WhatsApp अपने यूजर्स को नए साल के तोहफे के रूप में टेक्स्टिंग और कॉलिंग के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए मजेदार और नए फीचर्स की पेशकश कर रहा है। यूजर्स इंस्टिंट मैसेजिंग ऐप पर वीडियो कॉल के दौरान New Year थीम के साथ नए कॉलिंग इफेक्ट का लाभ ले सकेंगे।

WhatsApp पर नए साल के मजेदार फीचर्स

WhatsApp का कहना है कि यूजर्स अब हॉलिडे के दौरान वीडियो कॉल कर सकते हैं और नए साल के मौके पर फेस्टिव बैकग्राउंड्स, फिल्टर्स और इफेक्ट्स का मजा ले सकते हैं।

WhatsApp के इफेक्ट, एनिमेशन और स्टिकर से New Year बनेगा खास

जब कोई यूजर्स किसी सिलेक्टेड पार्टी इमोजी का इस्तेमाल करके किसी मैसेज पर रिएक्ट करते हैं, तो मैसेज सेंड करने वाले और रिसीवर दोनों के लिए कन्फेटी (Confetti) एनिमेशन नजर आएगा।

इंस्टिंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने नए स्टिकर भी पेश किए हैं। नए साल की थीम से मैच करने वाले अवतार स्टिकर के साथ एक क्यूरेटेड न्यू ईयर ईव (NYE) स्टिकर पैक उपलब्ध है। इस पेशकश पर कंपनी का कहना है कि ये फीचर्स मजेदार और इंटरैक्टिव तरीके से छुट्टियों की शुभकामनाएं देने का एक बढ़िया जरिया है।

साथ ही आप अपने फ्रेंड्स को अलग तरीके से New Year 2025 विश कर सकेंगे। बता दें कि ये न्यू ईयर थीम वाले फीचर्स WhatsApp पर हाल ही में जोड़े गए अन्य फीचर में शामिल हो गए हैं।

WhatsApp पर आए कई सारे नए फीचर्स

पिछले हफ्ते ही WhatsApp ने कई सारे फीचर्स पेश किए हैं, जिसमें वीडियो कॉल के लिए और भी कई सारे अलग-अलग इफेक्ट शामिल हैं। इन इफेक्ट में पप्पी इयर, अंडरवॉटर और कराओके माइक्रोफोन शामिल हैं। अब यूजर्स टोटल 10 इफेक्ट को सिलेक्ट कर सकते हैं।

इसके साथ ही, ग्रुप कॉलिंग के दौरान पूरे ग्रुप की जगह अपने पसंद के मुताबिक यूजर्स चुन सकते हैं। कंपनी ने इसमें Online Counter नाम का फीचर भी ऐड किया है, जिसकी मदद से इंडिविजुअल चैट्स को ओपन किए बिना ही ऑनलाइन मेंबर की संख्या का पता लगाया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp is offering its users fun and new features as a New Year gift to improve their texting and calling experience.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X