ये हैं आपके फोन के लिए 10 शानदार रूट एप्स
जब भी आप किसी एंडरोइड डिवाइस को रूट करते हैं तो यह आपको एडमिनिस्ट्रेटर राइट्स देता है। लेकिन फिर भी आपका इस पर कितना कंट्रोल रहता है यह इस बात पर निर्भर करता है आप कैसी रूट एप इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए हम आपके लिए हैं कुछ शानदार रूट एप्स।
ग्रीनीफाई
यह एक साधारण और प्रभावी रूट एप है। इसे इस्तेमाल करना आसान है। इसकी खास बात यह है कि यह आपकी बेकग्राउंड एप्स को हायबरनेट कर देता है और साथ ही फेसबुक और वाट्सअप जैसे एप्स सामान्य रूप से काम करती है। इससे बैटरी ज़्यादा खर्च नहीं होती है।
रोम मैनेजर
जो लोग नई रोम के साथ अपने एंडरोइड फोन में एक नए एंडरोइड वर्जन का मजा लेना चाहते हैं तो इस एप पर इसके कई विकल्प मिल जाएँगे। यह आपके एंडरोइड फोन के अनुसार कई प्रसिद्ध रोम आपको बताता है। आपको इन्हें नेट पर सर्च करने का समय इससे बचेगा।
टाइटेनियम बैक अप
अपने डेटा और रोम का बैकअप लेने के लिए यह एक अच्छा एप है। यह आपको खास डेटा या खास एप्स का बेकअप लेने का ऑप्शन देता है। इसके साथ ही यह एप्स को फ्रीज़ कर इन्हें यूजर एप्स में भी बदलती है।
टिकर मोड
यह भी एक शानदार एप है। इससे आप ओवरक्लॉक कर सकते हैं, इसकी बैटरी बढ़ा सकते हैं। आर भी कई चीजें हैं जो आप इस बेहतरीन रूट एप से कर सकते हैं।
स्मार्ट बूस्टर
जब कभी आप गेम खेलते हैं तो क्या आपका फोन हैंग या रिस्टार्ट होता है? अगर ऐसा आपके साथ होता है तो यह एप आपके लिए है। यह आपके बैकग्राउंड एप्स को हटाकर आपकी रैम को बढ़ाता है। जो लोग गेम या भारी फाइलें खोलते हैं उन्हें यह एप ज़रूर डाउनलोड करनी चाहिए।
रूट फायरवाल प्रो
क्या आपका फोन स्लो है? तो यह एप ज़रूर काम में लें। इस एप से अन्य एप्स को इंटरनेट काम में लेने से ब्लॉक कर सकते हैं। आप कुछ एप्स को नेट यूज करने की इजाजत दे सकते हैं। आप उन्हें 2जी, 3जी, 4जी या वाई फाई नेटवर्क ऑप्शन भी दे सकते हैं।
लिंक टू एसडी
यह भी कमाल की एप है। इसे आप एसडी कार्ड के दूसरे भाग में इकट्ठे एप्स के डेटा को मूव करने के काम ले सकते हैं।
सॉलिड एक्सप्लोरर
लैंडस्केप व्यू में यह दो पैनल देती है। आप बिना लोकेशन याद रखे किसी भी फाइल को एक पैनल से दूसरे पैनल में कॉपी पेस्ट या मूव कर सकते हैं। यह आपको एफ़टीपी कनेक्शन भी प्रदान करती है।
रूट एप डिलीटर
क्लीन या अनइनस्टाल टूल्स को इस्तेमाल करने के बजाय इस एप से आप सिस्टम एप्स को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं। यह अन्य एप्स से बेहतर है।
डिवाइस कंट्रोल
डिवाइस कंट्रोल एप आपके डिवाइस के कई फीचर्स कंट्रोल करने के साथ ही टास्कर, एप मैनेजर, एडिटर्स, एन्ट्रॉपी जनरेटर, वायरलेस फाइल मैनेजर जैसे कई अतिरिक्त फीचर्स प्रदान करता है।


Click it and Unblock the Notifications







