IRCTC के अलावा Make My Trip सहित इन Apps से बुक कर सकते हैं ट्रेन टिकट, यहां जानें
Train Ticket Booking: फेस्टिव सीजन की शुरुआत होते ही सबसे बड़ी समस्या लोगों के सामने कंफर्म ट्रेन टिकट की आती है। ज्यादातर लोग दिवाली और छठ त्योहार मनाने के लिए अपने घर और रिश्तेदारों के पास जाते हैं। जिसके लिए ट्रेन सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। लेकिन त्योहारों की टिकट बुकिंग के दौरान IRCTC की वेबसाइट भी स्लो हो जाती है। वहीं तकनीक दिक्कत के कारण भी कई बार IRCTC की वेबसाइट्स डाउन हो जाती है। ऐसे में लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती टिकट बुकिंग की आती है। आज हम आपको इस आरर्टिकल में आईआरसीटीसी अल्टरनेटिव्स ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो ट्रेन टिकट बुकिंग में आपकी मदद करेंगे।
इन ऐप्स से करें बुकिंग
Make My Trip
Make My Trip से भी ग्राहक ट्रेन टिकट बुकिंग कर सकते हैं। मेक माई ट्रिप वेबसाइट ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर होटल्स में रूम तक की बुकिंग के लिए जानी जाती है। इस एक ऐप्स की मदद से ग्राहक ट्रेन, फ्लाइट, होटल, बस और कैब तक की बुकिंग कर सकते हैं ।

PayTM
इसके अलावा पेटीएम जो कि एक डिजिटल पेमेंट एप्प है। इससे भी ट्रेन की टिकट बुक की जा सकती है। आपको बता दें, पेटीएम भारत में एक बड़ा यूजरबेस है। हालांकि आपको इस बात का ध्यान देना है कि, IRCTC की वेबसाइट पर आपका अकाउंट होना अनिवार्य होगा और उस मोबाइल नंबर से ही Paytm लॉगइन किया गया होगा तभी आप इससे ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे।
Ixigo से भी कर सकते हैं बुकिंग
ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए ग्राहक Ixigo का भी यूज कर सकते हैं। इसमें इंटरफेस मिलता है, जिसपर जाकर यूजर्स को ट्रेन टिकट का ऑप्शन शो होने लगेगा। इसके बाद आपको नीचे की तरफ ENTER करना होगा। यहां आपको किस जगह से कहां तक जानें के लिए तारीख सेट करना होगा।
ये भी ऑप्शन आपके काम आ सकते हैं
ऊपर बताए गए तीनों प्लेटफॉर्म के अलावा आप PhonePe, Goibibo, EasyMyTrip, Rail Yatri, Amazon Pay, RedBus, Trainman आदि प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल कर ट्रेन टिकट बुकिंग कर सकते हैं। आपको बता दें, ऐसे में आप इन प्लेटफॉर्म से टिकट बुकिंग कर कैशबैक और कुछ डील्स का भी लाभ ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








