Home
Apps

Bharat Taxi App vs Ola-Uber-Rapido: क्या सरकारी ऐप है सच में सस्ता और बेहतर ? जानें कंपेरिजन

Bharat Taxi App vs Ola-Uber-Rapido: भारत में कैब और का बाजार लंबे समय से Ola, Uber और Rapido जैसे प्राइवेट प्लेटफॉर्म के कब्जे में रहा है। लेकिन अब सरकार ने इन कंपनियों को चुनौती देने के लिए Bharat Taxi App लॉन्च किया है।

यह ऐप को-ऑपरेटिव मॉडल पर आधारित है और दावा किया जा रहा है कि इससे ड्राइवर को ज्यादा कमाई और यात्रियों कोफेयर प्राइसिंग मिलेगी। अब सवाल ये है कि क्या Bharat Taxi वाकई Ola-Uber से बेहतर है या सिर्फ एक नया विकल्प? चलिए इसका पूरा कंपेरिजन समझते हैं।

Bharat Taxi App: क्या सरकारी ऐप है सच में सस्ता और बेहतर?

Bharat Taxi App क्या है?

Bharat Taxi एक सरकार का को-ऑपरेटिव टैक्सी प्लेटफॉर्म है, जिसे प्राइवेट कैब कंपनियों की मनमानी कीमतों और हाई कमीशन के विकल्प के तौर पर लाया गया है।

यह ऐप Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है और फिलहाल हिन्दी, गुजराती और इग्लिंश को सपोर्ट करता है।

Bharat Taxi में क्या-क्या सर्विस मिलती हैं?

Ola-Uber की तरह सिर्फ cab booking ही नहीं, Bharat Taxi में कई सुविधाएं भी दी गई हैं।

  • टैक्सी राइड्स
  • बाइक राइड्स
  • रेंटल बुकिंग
  • इंटरसिटी राइड्स
  • मेट्रो टिकट बुकिंग

Bharat Taxi vs Ola-Uber-Rapido

फीचरBharat Taxi ऐपOlaUberRapido
प्लेटफॉर्म मॉडलको-ऑपरेटिव (सरकार समर्थित)प्राइवेट कंपनीप्राइवेट कंपनीप्राइवेट कंपनी
कैब बुकिंगहांहांहांसीमित
बाइक बुकिंगहांहांहांहां (मुख्य फोकस)
रेंटल राइड्सहांहांहांसीमित
इंटरसिटी राइड्सहांहांहांनहीं
मेट्रो टिकट बुकिंगहांनहींहांंहांं
ड्राइवर कमीशनकमज्यादाज्यादामध्यम
कैब किरायाकभी-कभी ज्यादासामान्यअक्सर सबसे कमअलग-अलग
बाइक किरायासस्ता विकल्पउपलब्ध नहींउपलब्ध नहींसामान्य
भाषा सपोर्टहिंदी, गुजराती, अंग्रेजीकई भाषाएंकई भाषाएंकई भाषाएं

1. कमीशन और ड्राइवर की कमाई

सबसे बड़ा फर्क कमीशन मॉडल में है। Ola और Uber ड्राइवर से भारी कमीशन लेते हैं। वहीं Bharat Taxi ड्राइवर से काफी कम कमीशन चार्ज करता है। बता दें कि इससे ड्राइवर्स को ज्यादा earning होने की उम्मीद है।

2. यूजर इंटरफेस और एक्सपीरियंस

Bharat Taxi का इंटरफेस काफी सिंपल है, जो फस्ट टाइम यूजर्स के लिए आसान है। वहीं Ola और Uber ज्यादा पॉलिश और फीचर रिच हैं क्योंकि ये सालों से मार्केट में हैं।

3. कौन सस्ता है?

टेस्टिंग में सामने आया कि कैब राइट्स में Bharat Taxi हमेशा सबसे सस्ता नहीं है। Noida से Delhi route पर Rapido, Bharat Taxi Uber से महंगा निकला और दूसरे भी ज्यादा पैसे की मांग करते दिखाए गए, लेकिन बाइक राइट्स में Bharat Taxi बाकी ऐप से सस्ता साबित हुआ।

4. एक्स्ट्रा सुविधाएं

Bharat Taxi मेट्रो बुकिंग और को-ऑपरेटिव मॉडल के कारण यूनिक बनता है। Ola फिलहाल मेट्रो टिकट जैसी सुविधा नहीं देते।

क्या Bharat Taxi, Ola-Uber को टक्कर दे पाएगा?

Bharat Taxi एक मजबूत शुरुआत है क्योंकि ड्राइवर को बेहतर अर्निंग मॉडल मिल सकता है। मेट्रो बुकिंग जैसी एक्स्ट्रा सुविधा यूनिक है। सरकारी ऐप होने से इसपर विश्वास ज्यादा किया जा सकता है।

लेकिन अभी कई चुनैतियां हैं। इस ऐप को अपनी सस्ती प्राइसिंग को बरकरार रखने की जरूरत है। साथ ही इसको अपनी नेटवर्क और अवेलिबिलिटी बढ़ानी होगी। हालांकि अभी Ola-Uber जैसी स्मूथ सर्विस देने में समय लगेगा।

किससे चुनना होगा सही?

अगर आप सरकार द्वारा सपोर्ट ऐप का ऑप्शन, ड्राइवर फ्रेंडली प्लेटफॉर्म या सस्ती बाइक राइड चाहते हैं तो Bharat Taxi अच्छा choice हो सकता है। लेकिन अगर आप पुरानी और सस्ती कैब राइड्स चाहते है तो Uber/Ola अभी भी strong बने रहेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bharat Taxi App vs Ola, Uber & Rapido: Features, Fare Comparison and Key Differences Explained
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X