आ गया BHIM का नया अवतार; अब स्लो इंटरनेट में भी धड़ल्ले से होगी पेमेंट
BHIM 3.0 Launched:बीते कुछ सालों में यूपीआई पेमेंट तेजी से बढ़ गया है। इसी सिलसिले में अपने कस्टमर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए NPCI ने BHIM UPI ऐप में एक बड़ा अपग्रेड पेश किया है। BHIM 3.0 को लॉन्च कर दिया गया है, जो धीमे इंटरनेट स्पीड पर भी आसानी से ऑनलाइन पेमेंट करने का दावा करता है।
बता दें कि BHIM (भारत इंटरफेस फॉर मनी) को 2016 में लॉन्च किया गया था। अब नौ साल बाद इसे यूजर्स के हिसाब से बेस्ट बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नए अपग्रेड के साथ इसमें स्प्लिट एक्सपेंस, स्पेंड एनालिटिक्स और बिल्ट-इन असिस्टेंट जैसी कई सुविधाएं होंगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।

BHIM 3.0 कब होगा रोलआउट?
NPCI ने भले ही नया ऐप पेश कर दिया है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि ये अपडेट कब और कैसे रोलआउट होगा। बता दें कि नया BHIM 3.0 अपडेट धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है। अप्रैल 2025 तक इसे सभी यूजर्स के लिए पूरी तरह रोलआउट कर दिया जाएगा।
यानी अब आप बेहतर फीचर के साथ पूरे भारत में डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसकी मदद से यूजर धीमे इंटरनेट कनेक्शन पर भी पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे।
BHIM 3.0 में क्या खास?
स्प्लिट एक्सपेंस फीचर
- BHIM 3.0 में आपको एक स्प्लिट एक्सपेंस फीचर मिलता है।
- इसकी मदद से आप दोस्तों और परिवार के बीच बिल को आसानी से स्प्लिट कर सकते हैं।
- किराए, खरीदारी, भोजन और ग्रुप एक्सपेंस में इसका उपयोग किया जा सकता है।
- आप सीधे ऐप के माध्यम से स्प्लिट एक्सपेंस रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।
एक्सपेंस ट्रैकिंग के लिए फैमिली मोड
BHIM 3.0 ने परिवार के लिए फैमिली मोड पेश किया है, जो यूजर को कई खास सुविधाएं देता है।
इसकी मदद से आप परिवार के सदस्यों के बीच शेयर किए गए एक्सपेंस को ट्रैक कर सकते हैं।
साथ ही अलग-अलग फैमिली मेंबर्स को पेमेंट असाइन कर सकते हैं।
इस फीचर की मदद से ग्रुप एक्सपेंस की पूरी डिटेल हासिल की जा सकती है।
एक्सपेंस एनालिसिस डैशबोर्ड
अगर आप अपने खर्चों को मैनेज करने में परेशानी का सामना करते हैं तो ये ऐप आपकी इसमें मदद करता है। ऐसे में यूजर्स को अपनी खर्च करने की आदतों पर नजर रखने में मदद करने के लिए BHIM 3.0 में एक्सपेंस एनालिसिस डैशबोर्ड शामिल है।
- इसमें आपको मंथली एक्सपेंस की डिटेल मिलती है।
- इसमें आपको एक्सपेंस की कैटेगराइज्ड डिटेल मिलेगी।
- स्मार्ट फाइनेंशियल ट्रैकिंग की मदद से आप अपने खर्चों पर नजर रख सकते हैं।
- इससे आप अपने बजट के हिसाब से चीजें मैनेज कर सकेंगे।
बिल्ट-इन असिस्टेंट
BHIM 3.0 में यूजर्स के लिए एक बिल्ट-इन असिस्टेंट भी शामिल है, जो ऐप को फास्ट और ईजी नेविगेट करने में मदद करता है।
BHIM 3.0 क्यों है गेम-चेंजर?
धीमी इंटरनेट स्पीड पर काम करता है। कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में भी आसानी से पेमेंट की जा सकती है। उपयोग में आसान इंटरफेस के साथ डिजिटल भुगतान को सरल बनाता है। एक्सपेंस एनालिसिस और ट्रैकिंग टूल के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








