BHIM ऐप ने यूजर्स के लिए पेश किया कैशबैक ऑफर, जाने डिटेल
NPCI द्वारा बनाए गए पेमेंट ऐप BHIM ने यूजर्स के लिए कैशबैक ऑफर पेश किया है। इस ऑफर में 750 रुपये तक के कैशबैक की पेशकश की जा रही है।
यह कैशबैक ऐप के जरिए से की गई ट्रैवल और फूड कैटेगरी के साथ खरीदारी पर भी लागू है। साथ ही, BHIM ऐप पेट्रोल, डीजल और CNG जैसे ईंधन की खरीद पर 1% तक का कैशबैक भी दे रहा है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यूजर्स के पास इस ऑफर का लाभ 31 मार्च तक लेने का मौका है क्योंकि यह उसके बाद खत्म हो जाएगा। कैशबैक के लिए योग्य यूजर्स को अपने डिवाइस पर BHIM ऐप वर्जन 3.7 इंस्टॉल करना होगा। यहां BHIM ऐप कैशबैक का डिटेल दिए गए हैं।
BHIM ऐप पर 750 रुपये तक कैशबैक कैसे पाएं, जाने सभी डिटेल
बता दें कि BHIM ऐप के यूजर्स को फूड और ट्रैवल से संबंधित पेमेंट करने के लिए 100 रुपये से ज्यादा के लेनदेन पर 30 रुपये का फ्लैट कैशबैक मिलेगा। वहीं इसमें रेलवे टिकट बुकिंग, टैक्सी, कैब और बस टिकट जैसे अलग-अलग खर्च शामिल किए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक यह ऑफर मर्चेंट UPI क्यूआर कोड के जरिए से पेमेंट एक्सेप्ट करने वाले सभी रेस्तरां पर भी लागू होते हैं। सभी यूजर्स इस प्रमोशन के तहत लगभग 150 रुपये का कैशबैक अर्जित कर सकते हैं, जिससे उन्हें 100 रुपये से ज्यादा के लेनदेन पर ऑफर को पांच बार तक पेमंट करने का परमिशन मिल सकता है।
कैशबैक सीधे BHIM ऐप से जुड़े यूजर्स के प्राथमिक बैंक अकाउंट में जमा किया जाएगा। यह ध्यान रखना जरूरी है कि कैशबैक लाभ पाने वाले यूजर्स के पास BHIM ऐप 3.7 वर्जन होना चाहिए।

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए, यूजर्स को अपने BHIM ऐप से जुड़ा हुआ एक Rupay क्रेडिट कार्ड रखना होगा। जो एक बार लिंक होने के बाद, यूजर्स को ऑफर अवधि के दौरान 100 रुपये से ऊपर के पहले तीन लेनदेन पर 100 रुपये का फ्लैट कैशबैक मिलेगा ।
वहीं इसके अलावा , भीम ऐप ऑफर अवधि के पहले महीने में 200 रुपये से ज्यादा के अगले पांच लेनदेन पर 30 रुपये का कैशबैक देगा। यह ऑफर अगले महीने यानी मार्च में फिर से उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications








