Deepfake की समस्या को हल करने के लिए Elon Musk का बड़ा कदम, X पर लाए नया फीचर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक Elon Musk अब Deepfake पर लगाम लगाने की तैयारी कर रहे हैं। Musk ने शनिवार यानी 4 मई 2024 को कहा है कि Improved Image Matching पर एक नया अपडेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डीपफेक के साथ-साथ शैलोफेक को भी हरा देगा।
यह नया अपडेट 30% अधिक पोस्ट्स पर नोट्स दिखाएगा,जिनमें एक जैसी (समान) या मिलती जुलती तस्वीरें होंगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने पोस्ट शेयर कर कहा है कि हमने अभी अपडेट जारी किया है और इस अपडेट के इस्तेमाल से किसी भी गलत और फेक इमेज मैच पर पूरी नजर रखी जाएगी। इस कदम पर Elon Musk का कहना है कि इसकी मदद से Deepfake जैसी समस्या को कम करने में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।

ऐसे मदद करेगा नया फीचर
ShallowFex Artificial Intelligence (AI) की मदद के बिना तैयार किए गए फोटो, वीडियो और वॉयस क्लिप हैं और बड़े लेवल पर उपलब्ध एडिटिंग एवं सॉफ्टवेयर टूल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसी तस्वीरों पर X Notes ऑटेमेटिकली पोस्ट्स पर दिखाई देते हैं, जिनमें मिलती-जुलती तस्वीरें होती हैं।
कंपनी का कहना है कि इन नोट्स का दर्जनों, सैकड़ों और कभी-कभी हजारों पोस्ट पर मिलान होना एक सामान्य सी बात है। लेकिन इस नए अपडेट की मदद से आप सीधे नोट डिटेल में देख सकते हैं कि एक इमेज नोट कितने पोस्ट से मैच हो रहा है।

ग्लोबल इलेक्शन सीजन में एक्सपर्ट्स ने फेक न्यूज और Deepfake के प्रसार के बारे में चेतावनी जारी की है, जिनका उद्देश्य इलेक्शन में हस्तक्षेप करना है। इंडिपेंडेंट ओवरसाइट बोर्ड, जिसमें दुनियाभर के 22 ग्लोबल ह्यूमन राइट्स और फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन एक्सपर्ट्स हैं। इन्होंने ग्लोबल इलेक्शन्स को खतरे में डालने वाले Deepfake से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शायद इसी वजह से Elon Musk ने अपने X प्लेटफॉर्म पर Deepfake की घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।
आखिर क्या है ये Deepfake
Deepfake देखने में बिल्कुल रियल इमेज और वीडियो की तरह ही नजर आती है। यह टेक्नोलॉजी ऐसी एल्गोरिदम और पैटर्न को लर्न करती है कि इससे बनाए गए वीडियो और इमेजेस रियल और ऑरिजनल नजर आते हैं, जिनमें समानता करना कि कौन सा फेक है और कौनसा रियल बेहत मुश्किल हो जाता है। इससे बनी वीडियो और इमेज पर लोग भरोसा भी कर लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








