अब Blinkit पर 10 मिनट में आपके घर पहुंचेगी Ambulance, नई सर्विस शुरू
Blinkit, एक ऐसा प्लेटफॉर्म, जो कि 10 मिनट में लोगों के घर-घर सामान डिलीवर करता है। अब इस क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने बड़ी घोषणा की है, जो लोगों के लिए काफी लाभदायक है। बिना कोई सस्पेंस क्रिएट किए बता दें कि अब यूजर्स 10 मिनट में Blinkit से एम्बुलेंस भी बुला सकते हैं। आइए इस सर्विस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कहां शुरू हुई सर्विस?
बता दें कि कंपनी ने 2 जनवरी 2025 से ही गुरुग्राम में अपनी इस सर्विस की शुरुआत कर दी है। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में इस सर्विस को ज्यादा से ज्यादा शहरों में शुरू करने की योजना है। फिलहाल, 5 एंबुलेंस गुरुग्राम के लिए शुरु की जा चुकी हैं। इस सर्विस की मदद से जरूरत पड़ने पर लोग ब्लिकिंट ऐप से एंबुलेंस रिक्वेस्ट कर सकेंगे।

कितना देना होगा चार्ज?
Blinkit द्वारा की गई पोस्ट के मुताबिक, यूजर्स इस ऐप से 2000 रुपये में एंबुलेंस बुक कर सकते हैं। बता दें कि इस सर्विस में वेंटिलेंटर सपोर्ट नहीं मिलेगा।
एंबुलेंस में क्या होंगी सुविधाएं?
Blinkit ऐप में बेसिक लाइफ सपोर्ट (BIS) एंबुलेंस बुक करने का ऑप्शन जोड़ा गया है। इसमें एसेंशियल लाइफ सेविंग एक्विप्मेंट्स होंगे। इनमें ऑक्सीजन सिलिंडर्स, ऑटोमैटिक एक्स्टर्नल डीफिब्रिलेटर यानी की AED, स्ट्रेचर, मॉनिटर, सक्शन मशीन और दूसरे इमरजेंसी मेडिसिन और इंजेक्शन जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
हर एंबुलेंस में एक पैरोमेडिक, एसिस्टेंट और ट्रेन्ड ड्राइवर होंगे। कंपनी का कहना है कि इस सर्विस से कंपनी का लक्ष्य पैसा कमाना नहीं है, इसलिए इस सर्विस को अफोर्डेबल रखा गया है। कंपनी इस सर्विस को धीरे-धीरे स्केल करेगी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि ये उनके लिए नई और जरूरी सर्विस है। दो साल के अंदर कंपनी अपनी इस सर्विस को बड़े शहरों में उपलब्ध करवाएगी।
एंबुलेंस सर्विस प्रोवाइडर करने के लिए Blinkit ने Red Health के साथ साझेदारी की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेड हेल्थ एंबुलेंस सर्विस है, जो कि 24/7 एंबुलेंस प्रोवाइड करती है। इन दोनों की पार्टनशिप से जरूरत मंद लोग तुरंत एंबुलेंस की सुविधा का लाभ ले सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








