कपड़े और फुटवियर रिटर्न अब सिर्फ 10 मिनट में, Blinkit की सुपरफास्ट सर्विस
पिछले कुछ सालों से हम देखते आ रहे हैं कि क्विक कॉमर्स कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही है। कई कंपनियों ने अपनी सुपरफास्ट डिलीवरी के चलते मेट्रो शहरों के घर-घर में अपनी जगह बना ली है। इसी बीच क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit ने 10 मिनट की फास्ट डिलीवरी के बाद अब एक और नई सर्विस की शुरुआत की है।
इस सर्विस से यूजर्स महज 10 मिनट में रिटर्न और एक्सचेंज का लाभ ले सकेंगे। यानी की मात्र 10 मिनट में आप प्रोडक्ट रिटर्न और एक्सचेंज कर सकते हैं। Zomato के स्वामित्व वाले Blinkit की इस नई सर्विस का लक्ष्य ग्राहकों के लिए रिटर्न और एक्सचेंज को आसान बनाना है। ताकि ग्राहक अपने सामने आने वाली साइज और फिट संबंधी समस्या से तुरंत छुटकारा पा सकें।

इस नई सर्विस के बारे में सूचना खुद Blinkit के को-फाउंडर अलबिंदर धिन्डसा ने X के माध्यम से दी है, जिसमें उन्होंने लिखा कि हम 10 मिनट में एक्सचेंज और रिटर्न की नई सुविधा ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस फीचर की मदद से उन लोगों तक भी अपनी सर्विस पहुंचा पाएंगे, जो साइज और फिटिंग की चिंता की वजह से ऑनलाइन खरीददारी नहीं करना चाहते हैं।
किन शहरों को मिलेगा Blinkit की नई सर्विस का लाभ
फिलहाल, Blinkit की नई सर्विस का लाभ दिल्ली के साथ मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे जैसे शहरों को मिलेगा। लेकिन आने वाले समय में इस सर्विस के कई अन्य शहरों में भी आने की उम्मीद की जा रही है।
क्या होंगे इस नई सर्विस के फायदे
रिटर्न और एक्सचेंज सर्विस का लाभ उन लोगों को होगा, जो इस क्विक-कॉमर्स साइट से कपड़े और जूते खरीदते हैं। अगर ग्राहकों को कपड़े और जूते में साइज एवं फिटिंग से जुड़ा कोई इश्यु होता है, तो वे इस प्रोडक्ट्स को रिटर्न और एक्सचेंज कर सकेंगे।
यह सुविधा खासतौर पर कपड़े और फुटवियर की कैटेगरी में साइज को लेकर आ रही परेशानी को हल करने के लिए शुरू की गई है। कंपनी का दावा है कि ग्राहको केवल 10 मिनट में कपड़े और फुटवियर रिटर्न और एक्सचेंज करने में सश्रम होंगे। यानी की 10 मिनट में आपकी परेशानी हल हो जाएगी। इस सर्विस से ग्राहकों को बहुत लाभ मिलने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications








