Home
Apps

Call Merging Scam: UPI यूजर्स को रहना होगा अलर्ट; नहीं तो एक कॉल खाली कर देगी अकाउंट

Call Merging Scam: बीते कुछ सालों में यूपीआई पेमेंट तेजी से बढ़ गए हैं, हर छोटे बड़े पेमेंट के लिए हम UPI का इस्तेमाल करते हैं। आजकल स्कैमर्स उन लोगों को निशाना बना रहे हैं, जो UPI का इस्तेमाल करते हैं। इसी सिलसिले में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने देशभर के करोड़ों UPI यूजर्स को एक नए तरह के ऑनलाइन स्कैम'कॉल मर्जिंग स्कैम' (Call Merging Scam) के बारे में आगाह किया है।

इस स्कैम से साइबर क्रिमिनल वन-टाइम पासवर्ड (OTP) लेने और पैसे चुराने का प्रयास करते हैं। NPCI ने लोगों को सतर्क किया है कि अज्ञात नंबरों से आने वाले कॉल मर्ज करने से बचने की सलाह दी है।

क्या है Call Merging Scam?

क्या है कॉल मर्जिंग स्कैम?

  • साइबर अपराधी अब नए-नए तरीके अपना कर UPI यूजर्स को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। यहां हम बताएंगे कि 'कॉल मर्जिंग स्कैम' कैसे काम करता है।
  • सबसे पहले स्कैमर आपको फोन करता है और खुद को किसी कंपनी का रिक्रूटर या किसी इवेंट का मैनेजर बताता है।
  • कॉल पर वह दावा करता है कि उसे आपका नंबर किसी म्यूचुअल फ्रेंड से मिला है।
  • इसके बाद स्कैमर वह आपसे एक अन्य नंबर से आए कॉल को मर्ज करने के लिए कहता है,जिसे आपका वो दोस्त बताया जाता है, जिससे उन्होंने नंबर लिया है।
  • जैसे ही आप दोनो कॉल को मर्ज करते हैं , उनके पास आपके बैंक का OTP चला जाता है।
  • ऐसा इसलिए होता है क्योंकि असल में दूसरी कॉल आपके बैंक से एक ऑटोमेटेड OTP कॉल होती है।
  • ऐसे स्कैमर वह OTP सुन लेता है और उसे UPI से जुड़े बैंक अकाउंट में लॉगिन कर फ्रॉड ट्रांजैक्शन कर लेता है।

क्यों यह खतरनाक है यह स्कैम ?

  • अगर OTP चोरी कर बैंक खाता खाली किया जा सकता है।
  • इस स्कैम में लोगों को नहीं को तुरंत पता नहीं चलता कि उनके साथ स्कैम हो चुका हैं।
  • आमतौर पर स्कैमर खुद को जॉब ऑफर देने वाला या इवेंट ऑर्गनाइजर बताकर विश्वास जीतने की कोशिश करते हैं।
  • एक बार OTP मिल जाने पर, बैंक अकाउंट पर अनऑर्थराइज्ड ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं।

कैसे रहे सेफ?

  • अगर आप खुद को इस स्कैम से बताना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ ऑप्शन लेकर आए हैं। इससे आप सुरक्षित रहते हैं।
  • कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कॉल मर्ज न करें और तो तुरंत मना कर दें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि अपना बैंक, UPI ऐप या कोई भी व्यक्ति आपसे OTP नहीं मांग सकता।
  • इससे बचने के लिए अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर स्पैम कॉल डिटेक्शन को ऑन करें।
  • अगर आपके नंबर पर कोई खुद को जॉब रिक्रूटर या इवेंट ऑर्गनाइजर बताकर कॉल करे, तो पहले इसकी जांच करें।
  • अगर आपको ये लगे कि ये नंबर संदिग्ध हो सकता है तो बैंक या साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर रिपोर्ट करें।
  • OTP कॉल के बजाय बैंकिंग ऐप्स के सुरक्षित तरीके से ट्रांजैक्शन करें।
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X