केंद्र सरकार ने ब्लॉक किए ये 14 मैसेंजर ऐप्स, बताया देश की सुरक्षा को बड़ा खतरा, यहां देखें लिस्ट

Central government blocks 14 Apps: डिफेंस फोर्सेस और इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर सेंट्रल गवर्नमेंट ने बड़ा कदम उठाते हुए, 14 मैसेंजर ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। रिपोट्स की मानें तो ब्लाॉक किए गए इन मोबाइल मैसेंजर ऐप्स की मदद से कश्मीर घाटी में आतंकी ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) को सीक्रेट मैसेज भेजा करते थे।
मिली जानकारी के अनुसार जब सरकार ने इस एप्लिकेशन के बारे में जानकारी इक्ट्ठा करने की कोशिश की तो इन ऐप्स के रिप्रेजेन्टेटिव भारत के नहीं थे। इसके बावजूद भी एजेंसियों द्वारा कई बार इन ऐप्स मैनेजमेंट से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन इनका कोई ऑफिस देश में मौजूद नहीं था जिससे संपर्क किया जा सके।
इन ऐप्स को किया गया ब्लॉक
केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा को देखते हुए इन 14 मैसेंजर मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक करने का बड़ा फैसला लिया है। जिसमें क्रायपवाइजर, एनिग्मा, सेफस्विस, विकरमे, मीडियाफायर, ब्रायर, बीचैट, नंदबॉक्स, कॉनियन, आईएमओ, एलिमेंट, जांगी, थ्रेमा और सेकेंड लाइन जैसे ऐप्स शामिल हैं।
ऐसे आतंकियों की मदद करते थे ये एप्लिकेशन
इन एप्लिकेशन में से ज्यादातर इस तरह डिजाइन किया गया था जिसमें यूजर्स अपनी पहचान को आसानी से छुपाया जा सके। इसी के साथ इन ऐप्स में ऐसे फीचर्स शामिल किए गए थे जिससे आतंकियो से जुड़ी ऑर्गेनाइजेशन के बारे में पता लगा बहुत कठिन था। सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो ये सभी ऐप्स आतंकियों और उनके सपोर्टर्स को एक्टिविटीज में शामिल होने में काफी सपोर्ट करते थे।
पहले भी ये ऐप्स हो चुके हैं ब्लॉक
गौरतलब है कि, साल की शुरूआत में ही केंद्र सरकार ने चीन से कनेक्शन वाले लोन और बेटिंग लगभग सवा सौ ऐप्स को ब्लॉक किया था। देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनने वाले 138 बेटिंग ऐप्स और 94 लोन देने वाले ऐप्स के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए केंद्र सरकार ने ब्लॉक कर दिया था। आपको बता दें, इनमें से ज्यादातर ऐप्स स्मार्टफोन पर डाउनलोड के लिए प्ले स्टोर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन रिपोर्ट में बताया गया कि बेटिंग ऐप्स और गेम्स को थर्ड पार्टी लिंक या वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








