WhatsApp में हुआ बदलाव, अब Green Badge की जगह दिखेगा Blue Checkmark
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए हमेशा कुछ ना कुछ नया करने के लिए जाना जाता है। अब खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी जल्द ही एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। बता दें कि गो-टू-मैसेंजर एप्लिकेशन अपने वेरिफिकेशन सिस्टम को अपडेट करने जा रहा है।
इस अपडेट के माध्यम से बिजनेस और चैनल्स के लिए अभी मौजूद Green Badge को Blue Checkmark में बदला जा रहा है। चलिए WhatsApp में आ रहे इस नए अपडेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या होंगे इस बदलाव से फायदें
WhatsApp कन्फर्म बिजनेस अकाउंट और चैनल्स के वेरिफिकेशन के लिए Blue Checkmark लेकर आ रहा है, जिसके चलते Green Badge को हटा दिया जाएगा। कंपनी द्वारा यह कदम Instagram और Facebook सहित सभी प्लेटफॉर्म पर वेरिफाईड अकाउंट्स के लिए रिलेवेंट विजुअल आइडेंटिटी बनाने के लिए Meta द्वारा किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है, जो कि यूजर्स के लिए ट्रस्ट और ऑथेंटिसिटी को बढ़ाता है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस अपडेट से ऐसा लगता है कि WhatsApp अब आईओएस यूजर्स को नए चेकमार्क के साथ प्रयोग करने का वही मौका देना चाहता है, जैसा कि वह एंड्रॉयड वर्जन के लिए पहले से ही पेश किया जा रहा है। ऐप में आ रहे इस अपडेट से ग्रीन कलर के बैज को बदलकर ब्लू चेकमार्क में बदल दिया जाएगा, जिससे सभी प्लेटफॉर्म पर एक जैसा लुक नजर आने के साथ यूजर्स के विश्वास को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Blue Checkmark ऑथिंटिकेशन को सेट करते हुए यूजर्स को पोटेंशियल इम्प्रेशन से बचाता है और वेरिफाइड बिजनेस अकाउंट और चैनल्स के साथ एक सिक्योर कनेक्शन बनाने की सुविधा भी देता है। यही वजह है कि WhatsApp अपने ऐप में अपडेट कर Blue Checkmark लेकर आ रहा है।
कब उपलब्ध होगी WhatsApp की ये सर्विस
यह सुविधा अभी कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ये यूजर्स टेस्टफ्लाइट ऐप के माध्यम से iOS के लिए WhatsApp बीटा के लेटेस्ट वर्जन को इंस्टॉल कर सकते हैं। वहीं ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि आने वाले हफ्तों में इस सुविधा को अधिक लोगों के लिए रिलीज किए जाने की उम्मीद है।
इस कदम को Meta Verified की प्रतिक्रिया के रूप में भी देखा जा सकता है, जो कि Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग द्वारा दो महीने पहले घोषित किया गया एक फीचर है और मार्केट में कुछ व्यवसायों के लिए उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








