Home
Apps

Meta AI Voice Mode से चैट होगी आसान, जानें क्या है WhatsApp का नेक्स्ट मूव

WhatsApp का इस्तेमाल आजकल हर कोई करता है। क्योंकि इसकी मदद से लोग ऑफिस से लेकर फ्रेंड्स से चैट करने तक की सारी चीजें आसानी से कर सकते हैं। अपने यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने और उन्हें शानदार अनुभव देने के लिए कंपनी लगातार नए अपडेट लेकर आती है।

हाल ही में WhatsApp पर नए अपडेट को लेकर जानकारी सामने आई है, जिसमें ऐप में आने वाले नए फीचर के बारे में बताया गया है। इस फीचर के बारे में अपडेट WABetainfo की तरफ से दी गई है। चलिए व्हाट्सऐप में आने वाले नए फीचर के बारे में जानते हैं।

WhatsApp पर Meta AI Voice Mode से चैट होगी

क्या है WhatsApp का नया फीचर

WABetainfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp में आने वाले इस नए अपडेट के साथ यूजर्स AI चैटबॉट के साथ अपनी आवाज का यूज कर टू-वे कन्वर्सेशन करने में सक्षम होंगे। इस रिपोर्ट में कंपनी ने Meta AI Voice Mode को लेकर स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। Meta AI बटन पर लॉन्ग प्रेस करने के साथ इस फीचर को एक्सेस किया जा सकता है।

Meta AI बटन नए चैट आइकन के ऊपर लोकेट किया जाएगा। इसके साथ ही यूजर्स हैंड फ्री मोड को भी एक्टिवेट कर सकते हैं। हैंड-फ्री मोड को टेक्स्ट फील्ड के साथ नजर आने वाले वेबफॉर्म आइकन पर टैप कर एक्टिवेट किया जा सकेगा। एक बॉटम शीट के साथ यूजर्स Meta AI Voice Mode के सारे कंट्रोल ऑप्शन स्पीकर, म्यूट, डिसकनेक्ट देख सकेंगे।

कितनी लैंग्वेज के साथ आएगा फीचर

पहले सामने आई रिपोर्ट में ऐसा बताया जा रहा था कि यह फीचर 10 अलग-अलग आवाजों के साथ लाया जा सकता है। लेकिन अभी तक यह क्लियर नहीं हो पाया है कि फीचर मल्टीपल लैंग्वेज सपोर्ट के साथ आएगा या नहीं।

अगर व्हाट्सऐप हैड्स-फ्री वॉइस मोड पेश कर देता है, तो यह पहला सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म होगा जो इस सुविधा को फ्री में अपने यूजर्स को उपलब्ध कराएगा। बता दें कि Meta AI Voice Mode फीचर को WhatsApp बीटा एंड्रॉयड वर्जन 2.24.18.18 के साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि, यह फीचर अभी बीटा टेस्टर्स को दिखाई नहीं दे रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा एआई से कम्युनिकेशन करने के लिए वॉइस चैट मोड फीचर अभी डेवलपिंग स्टेज पर है। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग जारी है और कंपनी जल्द ही इसे रोलआउट भी कर सकती है।

अन्य कई अपडेट्स लाने की तैयारी में WhatsApp

इसके अलावा, WhatsApp एक और नए फीचर पर काम कर रहा है, जो कि यूजर्स को व्यूअर लिस्ट से सीधे स्टेटस अपडेट ओपन करने की परमिशन भी देगा। वहीं कंपनी एक नया चैट फिल्टर लाने की प्लानिंग भी कर रही है। यह सुविधा अपडेट के लिए Google Play Store के माध्यम से अपकमिंग Android 2.24.18.16 बीटा में ऑपरेटिव होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Recently, information has come out about the new update on WhatsApp, which tells about the new feature coming in the app. With this Meta AI Voice Mode feature coming in WhatsApp, users will be able to do two-way conversation using their voice.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X