Home
Apps

MyGovIndia ने कोरोना वायरस की जागरूकता के लिए Likee पर बनाया अकाउंट

भारत सरकार के प्‍लेटफार्म MyGovIndia ने कोविड-19 यानी कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए युवाओं को सशक्त करने के उद्देश्‍य से लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो ऐप लाईकी पर अपना ऑफिशियल प्रोफाइल लॉन्‍च किया है। लाईकी सिंगापुर स्थित बिगो टेक्‍नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड का वीडियो प्‍लेटफार्म है।

MyGovIndia ने कोरोना वायरस की जागरूकता के लिए Likee पर बनाया अकाउंट

सरकार ने रियल टाइम में कोविड-19 संबंधी जानकारी को बड़े पैमाने पर जनता तक पहुंचाने के लिए इस शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफार्म पर अपनी प्रोफाइल 'MyGovIndia' लॉन्‍च की है। उल्‍लेखनीय है कि लाईकी को हाल में दुनियाभर में छठी सर्वाधिक डाउनलोड की जाने वाली ऐप घोषित किया गया था।

26 अप्रैल 2020 को, 'MyGovIndia' के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' का सीधा प्रसारण किया गया। इस लाइव स्‍ट्रीमिंग पर लाखों व्‍यूज़ दर्ज हुए। इस प्रोफाइल का इस्‍तेमाल यूज़र्स को आरोग्‍य सेतु मोबाइल एप्‍लीकेशन डाउनलोड करने के लिए प्रोत्‍साहित करने के उद्देश्य से भी किया जा रहा है। इस ऐप को भारत सरकार द्वारा कोरोना मरीज़ों को ट्रैक करने के लिए विकसित किया गया है। यूज़र्स को लाईकी पर एक डाउनलोड लिंक दिया गया है जिसकी मदद से वे आसानी से गूगल प्‍ले स्‍टोर और ऐप स्‍टोर से आरोग्‍य सेतु ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

140 मिलियन से अधिक व्‍यूज़

ऐप को ज्‍यादा से ज्‍यादा डाउनलोड किया जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए लाईकी पर #AarogyaSetu भी शुरू किया गया है। इस ऐप को इस प्रकार तैयार किया गया है कि यह किसी भी व्‍यक्ति को उसके आसपास कोविड-19 पॉज़‍िटिव पाए जाने वाले मरीज़ के बारे में एलर्ट करेगा। लाईकी इंफ्लुएंसर्स तथा अन्‍य यूज़र्स ने इस हैशटैग का इस्‍तेमाल करते हुए कई सूचनाप्रद वीडियो बनाए हैं जिनके माध्‍यम से वे अपने प्रशंसकों और फॉलोवर्स को संदेश दे रहे हैं। इस हैशटैग पर अब तक 140 मिलियन से अधिक व्‍यूज़ दर्ज हो चुके हैं।

MyGovIndia के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री अभिषेक सिंह का कहना है कि "MyGovIndia नागरिकों और सरकार के बीच सेतू की भूमिका निभा रही है ताकि नागरिकों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके और उन तक जानकारी पहुंचाने के लिए लाईकी जैसे लोकप्रिय प्‍लेटफार्मों की मदद भी ले रही है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए, MyGovIndia लाईकी पेज शुरू किया गया जिसने हमें कोविड-19 संबंधी आउटरीच गतिविधियों को बढ़ाने में काफी सहायता दी, और हम खासतौर से प्रादेशिक दर्शकों तक बड़ी संख्‍या में पहुंच बनाने में कामयाब हुए हैं।"

लोकप्रिय बॉलीवुड एक्‍टर्स ईशा कोप्पिकर तथा आमिर अली, जो कि भारतीय टेलीविजन उद्योग जगत के भी जाने-माने कलाकार हैं, ने भी #AarogyaSetu को बढ़ावा देने के लिए लाईकी के साथ हाथ मिलाया है। इन दोनों एक्‍टर्स ने एक्‍सक्‍लुसिव लाईकी वीडियो बनाकर अपने प्रशंसकों तथा फॉलोवर्स को MyGovIndia की इस पहल का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Indian government platform MyGovIndia has launched its official profile on popular short video app LAIKI with the aim of empowering the youth to tackle the Kovid-19 or Coronavirus epidemic. Laiki is the video platform of Singapore-based BIGO Technologies Private Limited.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X