Delhi Metro मोमेंटम 2.0 नाम से लॉन्च करेगा भारत का पहला वर्चुअल शॉपिंग ऐप

Delhi Metro अक्सर अपने यात्रियों को लेकर कोई न कोई बदलाव करता रहता है। अब दिल्ली मेट्रो ने आधिकारिक तौर पर बताते हुए कहा कि वह यात्रियों के लिए अपना पहला वर्चुअल शॉपिंग ऐप मोमेंटम 2.0 लॉन्च करने का प्लान बना रहे हैं। यह ऐप यात्रियों को यात्रा के दौरान ऑर्डर देने और फिर उन्हें मेट्रो स्टेशनों से लेने की सुविधा देगा।
दिल्ली मेट्रो 'मोमेंटम 2.0' ऐप कैसे करेगी काम
Momentum 2.0 ऐप दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड के लिए तत्काल रिचार्ज और "अन्य उपयोगिता सेवाओं के लिए स्मार्ट पेमेंट ऑप्शन जैसी सुविधाओं के साथ भी आएगा। यह मेट्रो स्टेशनों पर लास्ट मील कनेक्टिविटी ऑप्शन, खरीदारी के लिए वर्चुअल स्टोर और डिजिटल लॉकर तक पहुंच प्रोवाइट करेगा।
इस ऐप से कर सकेंगे कैब बुक
यात्री इस ऐप से बाइक, ई-रिक्शा, कैब बुक कर सकेंगे। यह उन्हें दिल्ली मेट्रो स्टेशनों से फीडर बसों, डीटीसी बसों और क्लस्टर बसों के लिए टाइम चार्ट देखने का भी परमिशन देगा।

जहां तक खरीदारी की बात है तो वे किराना और अन्य जरूरी वस्तुओं की खरीदारी कर सकेंगे। चुनिंदा ब्रांड अपने आइटम डिस्प्ले करेंगे जिन्हें यूजर्स अपने मेट्रो के आने का इंतजार करते हुए क्यूआर कोड स्कैन करके खरीद सकेंगे।
डीएमआरसी ने दी जानकारी
डीएमआरसी ने यह भी घोषणा की है कि वह जल्द ही चुनिंदा स्टेशनों पर यात्रियों के लिए "स्मार्ट बॉक्स" नामक अपने खुद के डिजिटल लॉकर पेश करेगा। आधिकारिक बयान के मुताबिक, "ये स्मार्ट बॉक्स पार्सल, सुरक्षा वस्तुओं और उत्पादों के सुरक्षित, तकनीक-सक्षम प्रबंधन की पेशकश करेंगे। ये यूजर फ्रेंडली लॉकर ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ मिलकर सबसे फास्ट डिलीवरी और रिट्रीवल साइकल के लिए काम करेंगे। इसके अलावा, यात्री पेमेंट के आधार पर स्मार्ट बॉक्स का भी उपयोग कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







