Home
Apps

अब घर बैठे Feverphone App से चेक करें Dengue बुखार, यहां जानें सभी स्टेप्स

Dengue: बारिश का मौसम शुरू होते ही सबसे ज्यादा चिंता डेंगू बुखार का होने लगता है। ऐसे में लोग कहीं भी आने-जानें से परहेज करने लगते हैं। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी इस बात से होती है कि, घर पर रहकर डेंगू के बुखार का पता कैसे लगाया जाए। लेकिन अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही अपने फोन से डेंगू बुखार Dengue Fever का पता कर सकेंगे। इसके साथ ही समय पर इलाज भी शुरू कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आखिर कैसे घर बैठे आप एप्प के जरिए डेंगू बुखार का पता कर सकते है।

फीवरफोन (Feverphone) एप्प से लगाए डेंगू बुखार का पता

दरअसल वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने मिलकर स्मार्टफोन को थर्मामीटर में बदलने के लिए फीवरफोन एक एप्प बनाया है। जिसके जरिए आप किसी भी हार्डवेयर को कनेक्ट किए बिना ही अपना बुखार चेक कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी के अनुसार इस एप्प से कोई भी आसानी से घर बैठे बुखार चेक कर सकेगा। इसके साथ ही ये मौजूदा फोन सेंसर का इस्तेमाल करने वाला पहला एप्प होगा।

अब घर बैठे फोन से चेक करें Dengue बुखार,यहां जानें सभी स्टेप्स

फीवरफोन ऐसे करेगा काम

फीवरफोन एप्प फोन में आपके पहले के टैंपरेंचर के अनुसार ही आपके वर्तमान टैंपरेचर को मॉनिटर करता है। आपको बता दें, ये सेंसर डिवाइस के कॉन्टेक्ट में आने वाली वॉर्म यूनिट्स का पता लगाता है। जिसे फीवरफोन यूज करता है। किसी भी व्यक्ति के बॉडी के टैंपरेचर का पता लगाने के लिए आपको फोन की टचस्क्रीन को उनके सिर के सामने रखना होगा। टैंपरेचर को थर्मिस्टर और टचस्क्रीन से पता लगाया जाता है। इसके बाद स्क्रीन पर टैंपरेचर में बदलाव आता है तो उस व्यक्ति के फीवर का पता लगाया जाता है।

डेंगू बुखार के लक्षण

भूख में कमी, दस्त और उल्टी , मसूड़ों और नाक से खून बहना , गंभीर जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द थकान, मतली और उल्टी ,रक्तचाप में अचानक गिरावट , त्वचा पर कई चकत्ते और घाव , आंखों के पीछे दर्द के साथ अत्यधिक सिर दर्द, 3-7 दिनों तक तेज बुखार के साथ कमजोरी ये कुछ खास लक्षण हैं। जिसके दिखने पर भी आप डेंगू का पता लगा सकते है।

 
Best Mobiles in India

English summary
With the help of Feverfone app, dengue fever can now be tested even from the phone at home.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X