Home
Apps

बंद हुआ देसी सोशल मीडिया ऐप Koo, प्लेटफॉर्म पर नेताओं से लेकर कई बड़ी हस्तियों के थे अकाउंट

देसी सोशल मीडिया ऐप Koo बंद होने जा रहा है। बता दें कि इस प्लेटफॉर्म ने X के प्रतिद्वंद्वी के रूप में प्रवेश किया था। Koo के फाउंडर अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक ने इसे बंद करने के पीछे का कारण वित्तीय संकंट बताया है। इस प्लेटफॉर्म पर कई सारे VIP लोगों के अकाउंट थे।

फाउंडर्स का कहना है कि पार्टनरशिप की बातचीत फैल होने और हाई टेक्नोलॉजी कॉस्ट की वजह से इस प्लेटफॉर्म को बंद किया जा रहा है। साथ ही कंपनी ने अप्रैल 2023 से ही वर्कफोर्स को कम करना शुरू कर दिया था।

बंद हुआ देसी सोशल मीडिया ऐप Koo, यहां जाने वजह

9 हजार VIP लोगों के थे अकाउंट

एक समय ऐसा था जब इस प्लेटफॉर्म के डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या 21 लाख के पार पहुंच गई थी। इतना ही नहीं कंपनी के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या तो 1 करोड़ तक जा पहुंची थी। वहीं Koo पर 9 हजार VIP लोगों के अकाउंट भी थे। इन सब के अलावा इस ऐप को नेताओं ने भी काफी प्रमोट किया था।

ऐप के एंट्री लेने के बाद ही कई नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों ने इस पर अपना अकाउंट बनाया था और इस प्लेटफॉर्म को देसी X के रूप में प्रमोट भी किया जा रहा था। इतनी सफलता मिलने के बाद भी वित्तिय संकंट का सामना कर रही कंपनी को अपना कारोबार बंद करना पड़ रहा है।

क्या है इसके बंद होने के पीछे का कारण

फाउंडर्स का कहना है कि Koo के बंद होने के पीछे का कारण टेक्नोलॉजी पर आने वाले खर्चे और अप्रत्याशित मार्केट कैपिटल है। साथ ही कंपनी के फाउंडर्स ने इसके कुछ एसेट्स को बेचने की भी इच्छा जाहिर की है।

फाउंडर्स की ओर से एक नोट भी शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है कि हम इन एसेट्स को ऐसे लोगों से शेयर कर खुश होंगे, जो भारतीय सोशल मीडिया में कुछ महान और अच्छा करने की सोच रखते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Desi social media app Koo shut down, many big personalities including politicians had accounts on the platform
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X