Home
Apps

बुरे प्रभाव के बावजूद भी करोड़ों भारतीय यूजर्स ने अपनाया TikTok

गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर में काफी सारे ऐप्स मौजूद हैं। हम काफी सारे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उन ऐप्स के बारे में अक्सर हमें जल्दी पता नहीं लग पाता है क्योंकि ज्यादातर ऐप काफी लोकप्रिय नहीं होते हैं। हालांकि कुछ ऐप्स ऐसे भी होते हैं, जो लॉन्च होते ही छा जाते हैं। TikTok ऐप भी उन्हीं में से एक ऐप है।

बुरे प्रभाव के बावजूद भी करोड़ों भारतीय यूजर्स ने अपनाया TikTok

इस ऐप के जरिए लोग अपनी एक्टिग का हूनर दिखाने की कोशिश में लगे रहते हैं। हालांकि यह ऐप काफी समय से घेरे में है, जिसका मुख्य कारण ऐप में दिखाए जाने वाला अश्लील कंटेंट है। ऐसा होने के बावजूद भी इस चीनी ऐप को भारत मेें काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बता दें, साल 2019 की पहली तिमाही में इस ऐप से 8.86 करोड़ भारतीय यूजर जुड़े हैं। मोबाइल ऐप इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टॉवर के विश्लेषण के अनुसार, पिछले साल पहली तिमाही की तुलना में टिकटॉक की देश में 8.2 गुना वृद्धि है।

TikTok की बढ़ती लोकप्रियता

TikTok ऐप को चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी बाइटडांस द्वारा तैयार किया गया है। बता दें, यह ऐप अमेरिका के साथ-साथ बाकी जगहों पर अवैध रूप से लोगों की व्यक्तिगत जानकारी इकट्ठा करने के लिए विवादों में रहा था। वहीं, मद्रास हाईकोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए इस महीने कहा था कि केंद्र सरकार को इस ऐप पर बैन लगा देना चाहिए, क्योंकि यह ऐप पोर्नोग्राफी को बढ़ावा दे रहा है और इसका बच्चों पर काफी नकारात्मक असर पड़ रहा है।

हालांकि अभी इसे लेकर कोई अन्य कड़ी सामने नहीं आई है। ऐप के पहुंच की बात करें तो TikTok ऐप ने इस वर्ष की पहली तिमाही में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सेंसर टॉवर के संस्थापक ओलिवर येह ने बताया कि इस ऐप ने पहली तिमाही में 18.8 करोड़ लोगों को जोड़ा है। अब देखना यह है कि केंद्र सरकार इस ऐप को लेकर क्या कदम उठाती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Through Tiktok, people are engaged in trying to show their actuality. Although this app is surrounded by a long time, the main reason is the porn content shown in the app. Despite this, this Chinese app is being liked very much in India. In the first quarter of 2019, this app has 8.86 million Indian users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X