Home
Apps

Disney+ Hotstar ने लॉन्च किए तीन नए पैक, यहाँ जानें पूरी जानकारी

Disney+ Hotstar ने भारत में अपने कस्टमर्स के लिए तीन नए प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने VIP प्लान्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है और एक नया मोबाइल-ओनली पैक को भी लॉन्च किया है। ये सभी नए प्लान 1 सितंबर, 2021 से उपलब्ध होंगे।

Disney+ Hotstar ने लॉन्च किए तीन नए पैक, यहाँ जानें पूरी जानकारी

Disney+ Hotstar ने लॉन्च किए तीन नए पैक

डिज्नी+हॉटस्टार ने तीन पैक लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 499 रुपये, 899 रुपये और 1,499 रुपये है। पहले प्लान को मोबाइल प्लान के नाम से जाना जाता है, जहां यूजर्स को प्रति वर्ष 499 रुपये देने होते हैं। यह प्लान केवल एक डिवाइस को सपोर्ट करता है। यह प्लान बेसिक Disney+ Hotstar VIP प्लान की तुलना में 100 रुपये महंगा है, जिसकी कीमत आपको 399 रुपये होगी।

Disney+ Hotstar के दूसरे प्लान की कीमत 899 रुपये प्रति वर्ष है, जहां यूजर्स को एचडी वीडियो क्वालिटी के साथ दो डिवाइस का एक्सेस मिलता हैं। जबकि तीसरे पैक को प्रीमियम प्लान के रूप में जाना जाता है, जिसकी कीमत 1,499 रुपये प्रति वर्ष है और यह यूजर्स को 4K वीडियो क्वालिटी और चार डिवाइस का एक्सेस देना होगा।

इन पैक्स के अलावा, OTT प्लेटफॉर्म 299 रुपये और 399 रुपये के पैक भी ऑफर करता है। 299 रुपये का Disney+ Hotstar प्रीमियम प्लान 30 दिनों की वैलिडीटी के साथ आता है।

जबकि 399 रुपये के पैक को VIP Plan के रूप में जाना जाता है, जहां यूजर्स को एक स्क्रीन, टीवी से पहले अनलिमिटेड हॉटस्टार स्पेशल और स्टार शोज की मेम्बरशिप, मल्टीप्लेक्स और नई भारतीय फिल्में, डिज्नी+ फिल्में, हॉलीवुड फिल्में और बच्चों के कंटेन्ट, इंगलिश शो और डिज्नी+ओरिजनल मिलता है।

इस प्रकार यदि आप भी Disney+ Hotstar पर फिल्मों और क्रिकेट का मजा लेना चाहते हैं, तो आप इन प्लान्स को खरीद सकते हैं। साथ ही अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भी नजदीक आ रहा है, तो आपके लिए यह प्लान बहुत खास रहने वाले हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Disney+ Hotstar has announced the launch of three new plans for its customers in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X