Home
Apps

Netflix के बाद Disney+ Hotstar ने यूजर्स को दिया झटका, पासवर्ड शेयरिंग को लेकर लेगा बड़ा फैसला

Netflix ने हाल ही में पासवर्ड शेयरिंग सुविधा को देश में पूरी तरह बंद कर दिया है। जिसकी बाद अब Disney plus Hotstar ने भी अपने यूजर्स को झटका देते हुए, पासवर्ड शेयरिंग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत कंपनी ने भारत में अपनी पासवर्ड शेयरिंग पॉलिसी में बड़ा बदलाव करने जा रही है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो Disney plus Hotstar भी पासवर्ड शेयरिंग की लिमिट देश में तय करेगी। जिससे अब यूजर्स पासवर्ड को कुछ लोगों के साथ ही शेयर कर पाएंगे। तो आइए आपको आगे इस नए पॉलिसी की डिटेल्स बताते हैं।

अभी 10 लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं पासवर्ड

आपको बता दें, वर्तमान समय में आप Disney plus Hotstar के प्रीमियम अकाउंट के पासवर्ड को तकरीबन 10 लोगों को शेयर कर सकते हैं। जिससे अपनी-अपनी डिवाइस पर एक ही अकाउंट का इस्तेमाल 10 लोग इसका लाभ ले सकते हैं। लेकिन कंपनी के पॉलिसी बदलाव के बाद यूजर्स अपने अकाउंट के पासवर्ड को मात्र चार लोगों के साथ ही शेयर कर पाएंगे। वहीं रिपोर्ट्स की मानें को कंपनी ने अपने इस पॉलिसी की टेस्टिंग शुरू कर दी है। जिसे जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

Netflix के बाद Disney+ Hotstar पासवर्ड शेयरिंग को लेकर लेगा बड़ा फैसला

भारत में सबसे ज्यादा Disney+ Hotstar के हैं सब्सक्राइबर

आपको बता दें, डिज्नी प्लस हॉटस्टार के देश में सबसे ज्यादा यूजर्स हैं। इस ऐप के भारत में लगभग 4.9 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। अपने यूजर्स को कंपनी मोबाइल के साथ वेब दोनों पर अपनी सर्विसेस देती है। मोबाइल के लिए यूजर्स को 149 रुपये वाला प्लान है, जिसके तहत 3 महीने तक की सब्सक्रिप्शन मिलती है। वहीं 499 रुपये वाले प्लान के तहत एक साल के लिए सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। पार्टनर्स एशिया के डेटा अनुसार Disney plus Hotstar ने जनवरी 2022 और मार्च 2023 के बीच भारत के स्ट्रीमिंग मार्केट में 38% viewership में टॉप की जगह हासिल की है।

50 मिलियन हैं यूजर्स

आपको बता दें, भारत में ओटीटी की लोकप्रिय OTT की बात करें तो Disney, Netflix, Amazon और JioCinema का नाम सबसे ऊपर आता है। जिसे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। एनालिस्ट के अनुसार Disney plus Hotstar के भारत में लगभग 50 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक पॉलिसी बदलाव को लेकर कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
After Netflix, Disney + Hotstar is also going to take a big decision regarding password sharing. Under which the company is now going to reduce its limit by changing the password sharing policy.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X