Disney+Hotstar पर Free में देखें Asia Cup और World Cup, बस करना होगा ये काम
Disney Plus Hotstar To Stream Asia Cup And World Cup For Free : डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने यूजर्स की संख्या में लगातार कमी को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत वह अपने सभी यूजर्स को फ्री में एशिया कप और वर्ल्ड कप दिखाएगा। अगर आप भी फ्री में Asia Cup और World Cup का आनंद लेना चाहते हैं। तो आपको केवल अपने मोबाइल में Disney+Hotstar एप्प डाउनलोड करना होगा , और इसके बाद आप भी मोबाइल पर क्रिकेट मैच का लुप्त उठा सकेंगे।
बिना सब्सक्रिप्शन फ्री में देख सकेंगे मैच
दरअसल डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने पहले के सभी दर्शकों को वापस लाने के लिए यह योजना बनाई है। जिसके तहत इस एप्प पर सभी मैचों का प्रसारण निशुक्ल होगा। इसके लिए यूजर्स को केवल अपने मोबाइल में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का App लाउनलोड करना होगा। जिसके बाद आप बिना सब्सक्रिप्शन सभी मैच फ्री में देख सकेंगे।
30 अगस्त से शुरू हो रहा एशिया कप
एशिया कप 2023 की शुरूआत 30 अगस्त से हो रहा है, जो 17 सितंबर तक खेला जाएगा। इसके बाद 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप 2023 की शुरूआत होगी। इन दोनों टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के भी मैच देखने को मिलेंगे। इस टूर्नामेंट में टोटल 13 मैच आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं वर्ल्ड कप में टोटल 48 मैच आयोजित किए जा रहे हैं।

आपको बता दें, JioCinema ने हॉटस्टार काफी पीछे छोड़ते हुए काफी आगे निकल गया है। जियो से पहले क्रिकेट मैच के लाइव टेलीकास्ट के राइट्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार के पास हुआ करते थे। लेकिन जियोसिनेमा ने स्ट्रीमिंग के राइट्स हासिल कर लिया है। जिसके बाद से ही हॉटस्टार के यूजर्स में काफी कमी आ गई है। इसी कमी को दूर करने के लिए डिज्नीप्लस हॉटस्टार ने यह बड़ा फैसला लिया है।
बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए लेना होगा सब्सक्रिप्शन
अगर आप बड़ी स्क्रीन पर मैच देखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। फ्री में केवल कंपनी मोबाइल पर ही लाइव स्ट्रीमिंग करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








