ये गलतियाँ करेंगे तो आपका व्हाट्सएप अकाउंट भी हो जाएगा बैन या डिलीट
व्हाट्सएप एक सबसे उपयोगी और पॉप्युलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। हालांकि इसका दुरुपयोग कई लोग कर रहे हैं। इस कारण ऐसे लोगों का व्हाट्सएप अकाउंट को बैन या डिलीट भी किया जा सकता है। साथ ही आपके WhatsApp अकाउंट को भी बैन या हटाया जा सकता है यदि आप इनके नाइयों को तोड़ते हैं तो, भले जाने-अनजाने में भी।

अपने व्हाट्सएप अकाउंट को बैन होने से बचाने के लिए आपको क्या नहीं करना चाहिए इसके बारे में जरूर पता होना चाहिए। WhatsApp अपने यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है, और इसने उन लाखों यूजर्स के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है जिन्होंने कंपनी की नीतियों का उल्लंघन किया है।
हाल ही में बैन किए गए व्हाट्सएप अकाउंट्स की संख्या और बड़ी संख्या की घोषणा की गई है। WhatsApp ने कहा कि उसने अगस्त में 20,70,000 भारतीय अकाउंट पर बैन लगा दिया है। व्हाट्सएप ने पहले 16 जून से 31 जुलाई के बीच की अवधि में 30,27,000 यूजर्स के अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया था।
थर्ड पार्टी WhatsApp ऐप्स का उपयोग करने से बचें
कई थर्ड पार्टी WhatsApp ऐप जैसे जीबी व्हाट्सएप, व्हाट्सएप प्लस, व्हाट्सएप मॉड और पॉप्युलर चैट ऐप के अन्य वर्जन आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध हैं। वे आपकी ऑनलाइन स्टेटस को छिपाने की क्षमता या बिना रीड रिसीप्ट भेजे बिना आपके मैसेजों को चेक करने का फीचर्स देते है। इसलिए अगर आप इन ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपका अकाउंट डिलिट या बैन हो सकता है।
किसी को भी स्पैम मैसेज न भेजें
यदि आप जाने-अनजाने में किसी को गलत या स्पैम मैसेज भेजते हैं, तो आपके उस मैसेज पर यूजर्स रिपोर्ट करेंगे तो व्हाट्सएप आपको ब्लॉक कर सकता है, तो आपको इसका ध्यान रखना है।
झूठी खबरें न फैलाएँ
यदि कोई यूजर गलत या झूठी खबरें फैलाता है तो भी व्हाट्सएप उस पर कार्रवाई करता है और उनका अकाउंट डिलीट या बैन किया जा सकता है।
क्या होगा अगर आपका व्हाट्सएप अकाउंट सस्पेंड या बैन हो जाए?
यदि आपका व्हाट्सएप अकाउंट बैन कर दिया गया है तो इसे कुछ समय बाद बहाल कर दिया जाएगा, लेकिन एक और अपराध के कारण स्थायी प्रतिबंध लग सकता है। साथ ही आपको अपील करने का भी मौका दिया जाता है, अगर व्हाट्सएप की टीम को ठीक लगेगा तो आपके अकाउंट को दुबारा ठीक कर दिया जाएगा नहीं तो हमेशा के लिए आप उस नंबर पर व्हाट्सएप के अकाउंट को नहीं चला पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








