Home
Apps

Truth Social: डोनाल्ड ट्रम्प ने लॉन्च किया खुद का सोशल मीडिया ऐप 'ट्रुथ सोशल'

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने आखिरकार अपने खुद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) को लॉन्च कर दिया है। ऐप को यूएस में ऐपल ऐप स्टोर पर लिस्ट किया गया है। हालांकि यह अभी तक भारत में उपलब्ध नहीं है।

Truth Social: डोनाल्ड ट्रम्प ने लॉन्च किया खुद का सोशल मीडिया ऐप 'ट्रुथ सोशल'

डोनाल्ड ट्रम्प ने लॉन्च किया खुद का सोशल मीडिया ऐप ट्रुथ सोशल

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रुथ सोशल अपने आप उन iPhone पर डाउनलोड हो गया है, जिन्होंने एप्लिकेशन को प्री-ऑर्डर किया था। जबकि जिन लोगों ने प्री-ऑर्डर नहीं किया था वो ऐपल ऐप स्टोर पर जाकर ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं।

जबकि बताया जा रहा है कुछ यूजर्स ऐप के लिए रजिस्ट्रेशन करने में असमर्थ हैं। कथित तौर पर प्लेटफॉर्म "भारी मांग के कारण, हमने आपको अपनी प्रतीक्षा सूची में रखा है" ऐसा मैसेज दिखा रहा है।

ट्रुथ सोशल (Truth Social) एप्लिकेशन बीटा टेस्टर के लिए कुछ समय से उपलब्ध है। आधिकारिक रिलीज से पहले, ऐप को चुनिंदा यूजर्स के लिए टेस्टिंग के लिए उपलब्ध कराया गया था। ऐप संयुक्त राज्य अमेरिका में iPhone यूजर्स के लिए फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

डोनाल्ड ट्रंप को फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब ने किया था बैन

ट्रुथ सोशल की लॉन्चिंग अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया पर वापसी का प्रतीक है। याद दिला दें कि ट्रम्प को हिंसा भड़काने वाले मैसेज पोस्ट करने के लिए ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब से बैन कर दिया गया था।

ऐप का स्पष्ट रूप से अन्य पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, को पसंद करने का लक्ष्य है। ट्रुथ सोशल को यूजर्स को फ्री स्पीच देने की अनुमति दी गई है। यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो बिना किसी सीमा के अपनी राय सामने रखना चाहते हैं।

Twitter जैसा ही है Truth Social ऐप!

ट्रुथ सोशल ऐप (Truth Social App) के लीक हुए स्क्रीनशॉट में पहले लाल रंग में ट्विटर जैसा यूजर इंटरफेस दिखाया गया था। इसके अलावा, करीबी अधिकारियों ने खुलासा किया है कि ट्वीट्स के समान ही "Truth Social" में भी कोई एडिट बटन नहीं होगा। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म में मैसेज या डीएम, नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए साइन अप करना, ब्लॉक करना और अनब्लॉक करने जैसे फीचर्स भी शामिल होंगे।

यूजर्स को Twitter की तरह ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी वेरिफाई करने का मौका मिलेगा। हालांकि इसके लिए कंपनी ने क्राइटीरिया नहीं निकाला है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Donald Trump Launches Own Social Media App Truth Social
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X