Elon Musk ने Twitter का बदला नाम और Logo, यहां जानें वजह
Twitter X Logo: जबसे Elon Musk ने ट्विटर का मालिकाना हक संभाला है, तब से ट्विटर में बदलाव को लेकर वे सुर्खियों में बने रहते हैं। फिलहाल ट्विटर एक बार फिल लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार वजह है ट्विटर का बदला नाम और लोगो। अब ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल फोटो बदल गई है। जल्द ही आपको इस पर नीली चिड़िया की जगह X Logo दिखाई देगा। इसके बदलाव के अनाउंमेंट के साथ ही Elon Musk और ट्विटर की CEO लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) का प्रोफाइल बैज भी बदल गया है। जिसमें X दिखाई दे रहा है। तो आइए आपको लोगो और नाम बदलने की वजह के बारे में विस्तार से बताते हैं।
ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने रविवार जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि, सच कहूं तो मुझे इस प्लेटफॉर्म पर निगेटिव फीडबैक पसंद है। कुछ सेंसरशिप ब्यूरो की तुलना में यह काफी बेहतर है! और जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड एवं धीरे-धीरे सभी बर्ड्स को अलविदा कह देंगे।

हालांकि, ट्विटर की सीईओ Linda Yaccarino ने पहले ही माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट को 'X' कहे जाने की पुष्टि कर दी थी। लिंडा याकारिनो की मानें तो यह एक AI-पावर्ड प्लेटफॉर्म होगा। जिस पर मैसेजिंग, ऑडियो, वीडियो और पेमेंट्स पर फोकस किया जाएगा।
Twitter HQ पर X लोगो दिखा
सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर के हेडक्वार्टर पर भी नया लोगो नजर आ रहा है। कंपनी की सीईओ लिंडा याकारिनो ने अपने ट्विटर हैंडल पर हेडक्वार्टर की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें हेडक्वार्टर की बिल्डिंग पर X लोगो को देखा जा सकता है।
X से बदलेगा कम्युनिकेशन के तरीका
लिंडा याकारिनो ने ट्वीट करते हुए बताया कि, जिंदगी और बिजनेस में यह एक बेहद दुर्लभ बात है, कि आपको एक और बड़ी छाप छोड़ने के लिए एक दूसरा मौका मिलता है। उन्होंने आगे लिखा कि, ट्विटर ने एक बार अपनी बड़ी छाप छोड़ी है और हमारे बातचीत करने के तरीके को बदल दिया। अब 'X'और आगे बढ़ते हुए दुनिया में और बदलाव लाएगा।
जानें वजह
कंपनी काफी समय से नुकसान झेल रही है। जिससे उबरने केलिए मस्क ने नाम और लोगो को बदलने का फैसला लिया है।
मस्क ने 2022 में 44 अरब डॉलर में खरीदा था टि्वटर
गौरतलब है कि, एलन मस्क ने पिछले साल अक्टूबर 2022 में टि्वटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा था। जिसके बाद उन्हेंने इसके सीईओ पराग अग्रवाल को कंपनी से बाहर निकाल दिया था और खुद इसकी कमान अपने हाथों में ले लिया था। ट्विटर की कमान संभालने के बाद से ही उनके कई फैसलों के कारण वे खास सुर्खियों में बने रहते थे।


Click it and Unblock the Notifications








