Home
Apps

Elon Musk लाए नया X TV ऐप, OTT ऐप्स की तरह किया जा सकेगा इस्तेमाल

X के मालिक Elon Musk ने घोषणा की है कि अब से X TV ऐप एंड्रॉयड टीवी पर उपलब्ध हो गया है। इसका मतलब यह हुआ कि अब से आप Netflix और अन्य OTT ऐप्स की तरह अपनी टीवी पर X का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका बीटा वर्जन अभी LG, Amazon Fire TV और Google TV डिवाइस पर लाइव हुआ है।

वहीं ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि जल्द ही यह और डिवाइस पर भी देखने को मिलेगा। फिलहाल इसकी लॉन्चिंग डेट की सटीक डेट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन यह अलग-अलग समय पर अलग-अलग डिवाइसों पर आ सकता है।

Elon Musk लाए नया X TV ऐप

क्या मिलेंगी X TV ऐप पर सुविधाएं

X TV ऐप पर यूजर्स मूवी, टीवी शो, डॉक्यूमेंट्री और ओरिजनल कंटेंट देख सकेंगे। यूजर्स एचडी और 4K रिजॉल्यूशन ऑप्शन के साथ हाई क्वालिटी में स्ट्रीमिंग का मजा ले सकेंगे। इस बात की जानकारी एलोन मस्क ने X पर ट्वीट कर दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि X TV का बीटा वर्जन आ गया है।

एंड्रॉयड टीवी पर X TV बीटा ऐप के आने से यूजर्स के पास स्मार्ट टीवी पर कंटेंट स्ट्रीमिंग का एक और ऑप्शन जुड़ गया है। इस ऐप में यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म पर मौजूद ट्रेंडिंग वीडियो को देखना आसान होगा और किसी भी चीज को सर्च करना आसान होगा।

कैसे कर सकेंगे X TV ऐप का इस्तेमाल

बीटा वर्जन पर X कंटेंट देखने को लिए यूजर्स के पास एक X अकाउंट होना आवश्यक है। इसके बाद आप X TV ऐप सर्च करें और अपने स्मार्ट टीवी पर इसे इंस्टॉल कर लें। फिलहाल ये ऐप केवल कुछ ही एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी पर उपलब्ध है।

ब्राजील में बैन होने के बाद हुई घोषणा

बता दें कि हाल ही में X अकाउंट को ब्राजील में बैन किया गया है, जिसके बाद से मस्क X पर लगातार पोस्ट कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि ब्राजील में बैन होने के बाद शायद मस्क थोड़ी मुश्किलों का सामना करते हुए नजर आए। लेकिन X TV ऐप की घोषणा से ऐसा प्रतीत होता है कि एलोन मस्क को इस बैन से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

वे लगातार इसे आगे ले जाने और इसे एवरीथिंग ऐप में बदलने की हर संभंव कोशिश करते रहे हैं। अब देखना यह होगा कि मस्क के इस X TV ऐप के आने के बाद अन्य OTT प्लेटफॉर्म पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
X owner Elon Musk has announced that the X TV app is now available on Android TV. This means that from now on you will be able to use X on your TV like Netflix and other OTT apps.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X