Home
Apps

PhonePe, Google Pay की टेंशन बढ़ाने की तैयारी में एलन मस्क , X पर जल्द शुरू होगी ये सुविधा

एलन मस्क X पर हमेशा कुछ ना कुछ हटकर पेश करते रहते हैं, उनका मकसद X को एक अलग लेवल पर लेकर जाना है। इसलिए वे हमेशा ही इसमें कुछ ना कुछ नया फिट करने की कोशिश में लगे रहते हैं। हाल ही में मस्क ने Twitter को पूरी तरह से बदलकर एक्स में तब्दील कर दिया था।

लेकिन इतना करने के बाद भी एलन मस्क का मन नहीं भरा है। वे इसे सुपर ऐप बनाना चाहते हैं। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मस्क जल्द ही इस X का नाम एवरीथिंग ऐप रख सकते हैं। इसके लिए वे काफी लंबे समय से प्रयास भी कर रहे हैं। इन सब के बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे सुनकर आप दंग रह जाएंगे और सोचेंगे कि आखिर मस्क कर क्या रहे हैं।

एलन मस्क जल्द शुरू करेंगे X पर पेमेंट सर्विस

क्या है एलन मस्क की नई योजना

बता दें कि X पर पहले से ही ऑडियो-वीडियो कॉलिंग तक लगभग सभी सुविधाएं मिल रही है। ऐसे में इस पर पेमेंट फीचर आना बाकी है। सामने आई एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, X में जल्द ही पेमेंट की सुविधा भी मिलने वाली है। यह सुविधा के आने के बाद यूजर्स एक्स की मदद से पेमेंट करने में भी सक्षम होंगे। इसी के साथ मस्क इस ऐप को शॉपिंग ऐप में तब्दील करने की भी प्लानिंग कर रहे हैं।

पेमेंट सर्विस की हो रही टेस्टिंग

मिली जानकारी के हिसाब से एक्स के अपकमिंग फीचर की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है। कुछ यूजर्स को तो इसका एक्सेस भी मिल चुका है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

इन सब के अलावा यूजर्स बैलेंस चैक कर सकेंगे और अपनी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री भी देख सकेंगे। फिलहाल ये पता नहीं चला है कि एक्स का पेमेंट सिस्टम वॉलेट बेस्ड होगा या फिर बैंक बेस्ड होगा। ऐसे में ये भी खबरें सामने आ रही हैं कि X की पेमेंट सर्विस के आने के बाद मार्केट में पहले से मौजूद पेमेंट ऐप Phonepe, Google Pay को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Almost all the facilities including audio-video calling are already available on X. In such a situation, the payment feature is yet to come on it. According to a new report, payment facility will also be available on X soon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X