Elon Musk लॉन्च करेंगे नया ऐप, YouTube से होगा मुकाबला
Elon Musk हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं और अभी भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, Elon Musk एक ऐसा ऐप लेकर आ रहे हैं, जो कि YouTube को टक्कर दे सकता है। इस खबर के सामने आते ही Musk एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। चलिए जानते हैं कि अब Elon Musk क्या खास और नया लेकर आने वाले हैं।
Elon Musk की तरफ से YouTube के जैसा ही ऐक ऐप लाया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की ओर से एक डेडिकेटेड टेलिविजन ऐप को लॉन्च किया जा रहा है। इसके साथ ही ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि मस्क का ये नया ऐप YouTube को टक्कर देगा।

बता दें कि YouTube पहले से ही एक पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप है, जिसे लोगों द्वारा बेहद ही पसंद किया जाता है। ऐसे में इस ऐप को YouTube से मुकाबला करना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
X की सीईओ लिंडा याकारिनो ने 23 अप्रैल को यह घोषणा की है कि वे जल्द ही एक नए ऐप को लॉन्च करने वाले हैं। लिंडा याकारिनो ने बताया है कि इस नए ऐप की मदद से रियल टाइम, इंगेजिंग कंटेंट को स्मार्ट टीवी पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही इस स्मार्ट टीवी में हाई क्वालिटी और इमर्सिव एंटरटेनमेंट भी जोड़ा जाएगा और कई सारे बेहतरीन फीचर्स भी शामिल होंगे।
AI फीचर्स से कनेक्टेड होगा टीवी ऐप: मिली जानकारी के अनुसार, X टीवी ऐप को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस ऐप को कई सारे ट्रेडिंग फीचर्स के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। खबरों के मुताबिक इस टीवी ऐप को Artificial Intelligence (AI) फीचर्स से लैस बनाया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इस ऐप में इंप्रूव वीडियो सर्च ऑप्शन भी दिया जाएगा। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस टीवी ऐप को लॉन्च किए जाने की डेट का खुलासा नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications