WhatsApp पर बढ़ते फ्रॉड से बचना है ये 8 प्राइवेसी सेटिंग्स; अभी तुरंत कर लें ऑन
आज के दौर में WhatsApp सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रहा, बल्कि बैंकिंग अलर्ट, ऑफिस कम्युनिकेशन, पर्सनल फोटो और जरूरी डॉक्यूमेंट शेयर करने का जरिया बन चुका है। यही वजह है कि साइबर ठग WhatsApp को अपना सबसे आसान टारगेट मानते हैं। Aadhaar डिटेल, बैंक जानकारी, OTP और निजी फोटो अगर गलत हाथों में चले जाएं, तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
हालांकि राहत की बात यह है कि WhatsApp ने यूजर्स की सिक्योरिटी के लिए कई मजबूत प्राइवेसी टूल्स दिए हैं। अगर आप इन 8 सेटिंग्स को सही तरीके से ऑन कर लेते हैं, तो आपका अकाउंट काफी हद तक सुरक्षित हो सकता है।

प्राइवेसी चेक कंट्रोल अपने हाथ में लें
WhatsApp खोलें और ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर टैप करें।
Settings > Privacy में जाएं।
यहां आप तय कर सकते हैं कि आपका Last Seen और Online Status कौन देखे, आपकी Profile Photo किसे दिखाई दे और Status Updates किन लोगों से छुपानी हैं। साथ ही अनजान लोगों से दूरी बनाने का यह सबसे पहला और जरूरी स्टेप है।
चैट खुद-ब-खुद हो जाए डिलीट
इस फीचर से आपकी चैट हमेशा के लिए सेव नहीं रहती। आप 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन का टाइमर सेट कर सकते हैं।
- किसी भी चैट में जाएं > तीन डॉट्स > Disappearing Messages चुनें।
- संवेदनशील जानकारी शेयर करते समय यह फीचर बेहद काम का है।
Two-Step Verification और Security PIN
Settings > Account > Two-step verification में जाकर 6 अंकों का PIN सेट करें।
यह PIN आपके अकाउंट को हैक होने से बचाता है। साथ ही ईमेल आईडी जोड़ लें, ताकि PIN भूलने पर अकाउंट रिकवर हो सके।
Chat Lock: पर्सनल चैट को रखें पूरी तरह सुरक्षित
जिस चैट को लॉक करना है, उस पर टैप करें और नीचे स्क्रॉल कर Chat Lock ऑन करें।
इसके बाद वह चैट सिर्फ फिंगरप्रिंट या फेस लॉक से ही खुलेगी।
Advanced Privacy Settings: एक्स्ट्रा लेयर ऑफ सिक्योरिटी
Settings > Privacy > Advanced में जाकर ये ऑप्शन मिलते हैं:
- Unknown अकाउंट्स के मैसेज ब्लॉक करना
- Calls में IP Address प्रोटेक्ट करना
- Link Preview डिसेबल करना
हालांकि इससे कॉल क्वालिटी थोड़ी प्रभावित हो सकती है, लेकिन प्राइवेसी काफी मजबूत हो जाती है।
Read Receipts बंद करें
Privacy सेक्शन में जाकर Read Receipts ऑफ कर दें।
इससे सामने वाले को पता नहीं चलेगा कि आपने मैसेज पढ़ा है या नहीं, और स्कैमर्स आपकी एक्टिविटी ट्रैक नहीं कर पाएंगे।
Automatic Media Download बंद रखें
ऑटोमैटिक फोटो और वीडियो डाउनलोड कई बार खतरनाक साबित हो सकता है।
इसे बंद करके आप
- मैलवेयर लिंक से बच सकते हैं
- फोन की स्टोरेज भी बचा सकते हैं
Advanced Chat Privacy
- यह नया फीचर आपकी चैट को WhatsApp से एक्सपोर्ट होने से रोकता है और मीडिया ऑटो डाउनलोड भी लिमिट करता है।
- ग्रुप चैट में यह सेटिंग एडमिन के कंट्रोल में रहती है, लेकिन पर्सनल चैट के लिए यह काफी फायदेमंद है।
WhatsApp जितना आसान है, उतना ही जोखिम भरा भी हो सकता है, अगर आप लापरवाही बरतें। ऊपर बताए गए ये 8 प्राइवेसी टूल्स ऑन करके आप न सिर्फ अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि ऑनलाइन ठगी और पहचान की चोरी से भी खुद को बचा सकते हैं। बेहतर यही है कि अभी सेटिंग्स चेक करें और अपनी डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाएं।


Click it and Unblock the Notifications








