EPFO यूजर्स के लिए जरूरी है UMANG App; अब UAN जनरेट और एक्टिवेट होगा आसान
UMANG App UAN Generation 2025: भारत में कर्मचारियों की रिटायरमेंट सेविंग्स को मैनेज करने वाले EPFO (Employees' Provident Fund Organisation) ने 1 अगस्त 2025 से बड़ा बदलाव लागू कर दिया है। अब Universal Account Number (UAN) बनाने या एक्टिवेट करने के लिए UMANG App और Aadhaar Face Authentication Technology (FAT) का इस्तेमाल अनिवार्य हो गया है।

क्या हुआ बदलाव
पहले नए कर्मचारी अपना UAN बनाने या एक्टिवेट करने के लिए EPFO पोर्टल या नियोक्ता (Employer) पर निर्भर रहते थे। अब नया सिस्टम कहता है कि नया UAN जनरेट करना, मौजूदा UAN एक्टिवेट करना और EPFO रिकॉर्ड अपडेट करना, ये सब कुछ अब सीधे UMANG App और Aadhaar Face RD App से होगा। यानी, अब कर्मचारियों को ऑफिस जाने या HR टीम पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं।
इस बदलाव का असली फायदा
आमतौर पर UAN से जुड़ी गलतियां, जैसे डुप्लीकेट UAN बन जाना, KYC डिटेल्स गलत होना और फोटो या एड्रेस मिसमैच कर्मचारी के लिए सिरदर्द बन जाते थे। नया फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम इन परेशानियों को लगभग खत्म कर देगा, क्योंकि अब डेटा डायरेक्ट आधार से वेरिफाई होगा।
ऑटोनॉमी (Self-Service): अब कोई भी कर्मचारी खुद अपने स्मार्टफोन से UAN बना या एक्टिवेट कर सकता है।
डेटा एक्यूरेसी: फेस स्कैनिंग से फोटो और एड्रेस सीधे आधार से लिंक हो जाएंगे।
कम समय में प्रोसेसिंग: पहले जहां UAN एक्टिवेशन में 2-3 दिन लग सकते थे, अब यह मिनटों में पूरा हो सकता है।
कौन-कौन कर सकता है इस्तेमाल?
सभी नए कर्मचारी, जिन्हें EPF में शामिल होना है। इस लिस्ट में वे कर्मचारी शामिल है, जिनका UAN तो है, लेकिन अभी एक्टिवेट नहीं हुआ। पहले से एक्टिवेटेड UAN यूजर्स, जो अपने KYC या फोटो अपडेट करना चाहते हैं। बत दें कि नेपाल, भूटान के कर्मचारी और अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी के लिए अभी भी UAN जनरेशन इंप्लॉयर के जरिए ही होगा।
UMANG App से UAN जनरेट करने के स्टेप्स
- UMANG App खोलें।
- फिर 'UAN Allotment and Activation' चुनें।
- आधार नंबर और लिंक्ड मोबाइल नंबर डालें।
- OTP वेरिफिकेशन करें।
- Face Authentication करें।
- नया UAN SMS के जरिए मिल जाएगा।
- एक्टिवेशन के लिए भी यही प्रोसेस फॉलो होगा।
EPFO क्यों कर रहा है यह बदलाव?
EPFO का फोकस अब डिजिटल और एरर-फ्री ऑनबोर्डिंग पर है। इसके फायदे कई होंगे, जिसके बारे में हम जानेंगे।
- फिजिकल विजिट की जरूरत नहीं
- एम्प्लॉयर पर कम निर्भरता
- EPFO डेटा अपडेट और क्लेम प्रोसेसिंग तेज
- सिक्योरिटी और प्राइवेसी बेहतर
UMANG App का फायदा
एक बार UMANG App से फेस ऑथेंटिकेशन होने के बाद, यूजर EPF बैलेंस चेक, पासबुक डाउनलोड, क्लेम फाइल e-UAN कार्ड और KYC अपडेट चेक कर सकता है। यानी यह सिर्फ UAN एक्टिवेशन टूल नहीं बल्कि EPFO का मिनी-ऑफिस बन गया है।
EPFO का यह नया नियम कर्मचारियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगा। अब कोई भी नया या पुराना कर्मचारी अपने रिटायरमेंट अकाउंट तक 24x7 डायरेक्ट एक्सेस पा सकता है। यह बदलाव दिखाता है कि डिजिटल इंडिया 2025 की दिशा में EPFO भी पूरी तरह कदम बढ़ा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications








