Home
Apps

Facebook BARS होगा TikTok का ऑप्शन, रैपर्स के लिए स्पेशल फीचर्स होंगे मौजूद

TikTok का एक और नया विकल्प फेसबुक ने तैयार कर लिया है। इस नए विकल्प का नाम Facebook BARS है। यह एक शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह फेसबुक का प्रॉडक्ट है और इस वजह से इस ऐप में कई खास फीचर्स दिए गए हैं, जो शॉर्ट वीडियो ऐप को बेहतर बनाते हैं।

Facebook BARS होगा TikTok का ऑप्शन, रैपर्स के लिए स्पेशल फीचर्स होंगे मौजूद

Facebook BARS एक नया ऐप

अब ऐसा कहा जा रहा है कि भारत में टिकटॉक के बैन होने के बाद Instagram Reels का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ा है। ऐसे में अब FACEBOOK BARS इंस्टग्राम रील्स को टक्कर दे सकता है। हालांकि इंस्टाग्राम भी फेसबुक का ही एक प्रॉडक्ट है।

R&D टीम ने बनाया ऐप

इस शॉर्ट वीडियो ऐप को फेसबुक के न्यू प्रोडक्ट एक्सपेरिमेंट (NPE) R&D टीम ने बनाया है। हालांकि अभी इस शॉर्ट वीडियो ऐप को क्लोज्ड बीटा टेस्टिंग के लिए ही पेश किया गया है। अब अगर इस टेस्टिंग ऐप में डेवलपर्स को लगा कि फेसबुक के इस शॉर्ट वीडियो ऐप में कुछ बदलाव की जरूरत है तो डेवलपर्स उन बदलावों और बग्स को फिक्स करके इस ऐप को आम यूज़र्स के लिए लॉन्च करेंगे।

अमेरिका में ही हुआ रोलआउट

Facebook BARS ऐप को फिलहाल सिर्फ अमेरिका के आईफोन यूज़र्स के लिए रोलआउट किया गया है। इस ऐप को अभी सिर्फ बीटा वर्ज़न वाले यूज़र्स ही यूज़ कर पा रहे हैं लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही इसे आम यूज़र्स और एंड्रॉयड डिवाइस यूज़ करने वाले दुनियाभर के सभी यूज़र्स के लिए भी लॉन्च कर दिया जाएगा।

रैपर्स के लिए स्पेशल फीचर्स

अब इस ऐप के कुछ खास फीचर्स की बात करते हैं। इस ऐप के जरिए रैप में रुचि रखने वाले यूज़र्स भी अपना शॉर्ट रैप बना सकते हैं, क्योंकि इस ऐप में रैप वाली प्री-रिकॉर्डेड बीट्स (beats) भी शामिल किए गए हैं, जो यूज़र्स के वर्ड्स को एक शानदार और प्रोफेशनल रैप (Raps) में बदल देंगे।

खुद बनाएं अपना रैप

इसके अलावा फेसबुक ने अपने इस शॉर्ट वीडियो ऐप में एक प्री-बिल्ट राइम्स डिक्शनरी भी दी है। इस राइम्स से रैप का फ्लो आगे बढ़ता है क्योंकि रैप के राइम्स को आगे बढ़ाने और मजेदार बनाने के लिए वर्ड्स का सजेशन मिलता है। Facebook BARS में एक चैलेंज मोड भी दिया गया है। इस मोड से यूज़र्स को फ्री-स्टाइल ऑटो सजेस्टेड वर्ड क्यूज़ मिलता है।

शानदार ऑडियो और विजुअल फिल्टर्स

यूज़र्स पहले अपने लिरिक्स और उसके फ्लो को शानदार राइमिंग कंटेंट के साथ पूरा कर लेते हैं, उसके बाद इस ऐप में मौजूद प्री-रिकॉर्डेड ऑडियो और विजुअल फिल्टर्स को मिलाकर एक शानदार रैप कंटेंट बनता है, जिसे यूज़र्स किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मोबाइल फोन पर शेयर या सेव कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Facebook has prepared another new option of TikTok. This new option is named Facebook BARS. It is a short video platform. It is being said that it is a product of Facebook and because of this, many special features have been given in this app, which make the short video app better.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X