फेसबुक ने अब जो किया, वो शायद ही आपने सोचा होगा

सोशल नेटवर्क जायंट फेसबुक दुनिया की सबसे पोपुलर और सबसे बड़ी सोशल नेटवर्क साईट है. इसे दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. इस सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के जरिए लोग आपस में वीडियो, फोटो, स्टेट्स आदि काफी चीजें शेयर कर सकते हैं. साथ ही फेसबुक को अपने विचार सबसे सामने रखने का एक बेहतर जरिया माना जाता है.
इन सबके अलावा फेसबुक पर कई अन्य चीजें भी की जाती हैं, जिनमें गेम खेलना, मौसम की जानकारी, लेटेस्ट न्यूज़ और कई तरह के अन्य अपडेट शामिल हैं. लेकिन लगता है कि फेसबुक इन सबे संतुष्ट नहीं है, इसलिए कंपनी ने अब कुछ और किया है.

फेसबुक ने अब अपनी एक और नई एप्लीकेशन लॉन्च की है, जिसे कंपनी ने Bonfire का नाम दिया है. यह एक ग्रुप वीडियो चैट ऐप है. इस आइप को फिलहाल iOS पर आने में समय है लेकिन यह गूगल ऑपरेटिंग सिसटम पर उपलब्ध है. इस आइप के जरिए दोस्तों से मजेदार ग्रुप वीडियो कॉल चैट की जा सकती है.

फेसबुक की यह नई ऐप फेसबुक की अन्य सेवाओं से इंटीग्रेटेड है. जैसे यदि आप वीडियो चैट के दौरान कोई स्क्रीनशॉट लेते हैं तो आप उसे इन्स्टाग्राम, मैसेंजर और फेसबुक पर सीधे शेयर कर पाएंगे.
फेसबुक की यह नई आइप गूगल प्ले पर उपलब्ध है, हालांकि फिलहाल यह ऐप कुछ हद तक रिस्ट्रिक्टेड भी है. इस ऐप iOS लॉन्च भी केवल डेनमार्क तक लिमिटेड है. अभी फिलहाल यह कहना मुश्किल है की यह अन्य देशों के लिए उपलब्ध होगा या नहीं. उम्मीद है कि कंपनी इस ऐप को अन्य जगहों के लिए भी पेश करे.


Click it and Unblock the Notifications







