फेसबुक मैसेंजर पर आया नया फीचर, अगर कोई आपकी चैट का स्क्रीनशॉट लेगा तो मिलेगा नोटिफिकेशन
मेटा (Meta) ने फेसबुक मैसेंजर (Facebook Messenger) के लिए नए अपडेट की घोषणा की, जिसमें मैसेंजर पर ग्रुप चैट और कॉल के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, मैसेज रिएक्शन, GIF और स्क्रीनशॉट नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। याद दिला दें कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पहली बार 2016 में मैसेंजर के लिए पेश किया गया था। हालाँकि, यह पहली बार है जब फेसबुक मैसेंजर को स्नैपचैट (Snapchat) जैसा स्क्रीनशॉट डिटेक्शन फीचर मिल रहा है।

फेसबुक मैसेंजर पर अगर कोई आपकी चैट का स्क्रीनशॉट लेगा तो मिलेगा नोटिफिकेशन
इस नए फीचर में अगर कोई किसी गायब होने वाले मैसेज का स्क्रीनशॉट लेता है तो नया मैसेंजर अपडेट यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजकर सूचित करेगा। मेटा के सीईओ द्वारा शेयर की गई फेसबुक पोस्ट में फीचर को एक्शन में देखा जा सकता है। पोस्ट में जो किसी Messenger चैट का स्क्रीनशॉट प्रतीत होता है, एक यूजर गायब होने वाले मैसेजों को इनेबल करता है। और इसमें जब सामने वाला यूजर स्क्रीनशॉट लेता है तो यहां मैसेज के ऊपर Took a screenshot जैसा मैसेज लिखा दिखाई दे रहा है।
इससे अब यह होगा कि जब आप किसी यूजर के साथ चैट करते हैं और आप उस चैट का स्क्रीनशॉट लेंगे तो सामने वाले यूजर को यह प्रोम्प्ट मैसेज दिख जाएगा कि आपने उसकी चैट का स्क्रीनशॉट लिया है।
आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट पर, फेसबुक का कहना है कि "हमें लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि आप एन्क्रिप्टेड चैट का उपयोग करने में सक्षम हैं, इसलिए यदि कोई आपके डिसेपियरिंग मैसेजों के स्क्रीनशॉट लेता है तो हम आपको सूचित करना चाहते हैं।" और बताया गया है कि फेसबुक मैसेंजर (Facebook Messenger) पर स्क्रीनशॉट लेने पर जो नोटिफिकेशन मिलेगा वो फीचर अगले कुछ हफ्तों में शुरू कर दिया जाएगा और अगर कोई उनके गायब होने वाले मैसेज का स्क्रीनशॉट लेता है तो यूजर्स को सूचित किया जाएगा।
हालांकि बीच में यह भी खबरें आई थी कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में ऐसा ही फीचर मिलने वाला है जिसमें अगर कोई आपके मैसेजों का स्क्रीनशॉट लेगा तो आपको एक नोटिफिकेशन मिल जाएगा लेकिन बाद में WABetaInfo ने बताया कि ऐसा कोई फीचर नहीं मिलने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications







