Home
Apps

Meta का नया फैसला! अब Facebook पर हर वीडियो होगी Reel; क्या है इसकी वजह

Meta ने Facebook यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत अब प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया हर वीडियो Reel के रूप में ही दिखेगा। चाहे वह छोटा वीडियो हो या लंबा, अब सभी वीडियो एक ही फॉर्मेट और टूल्स के जरिए दिखाए जाएंगे।

Meta ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में इस अपडेट के बारे में बताया है। इस बदलाव की पुष्टि की है और कहा है कि आप अपनी रुचियों के अनुसार हर लेन्थ के Reels देखना जारी रख सकेंगे। आइए जानते हैं कि इस बदलाव का क्या कारण है।

अब Facebook पर हर वीडियो होगी Reel

Meta क्यों कर रहा है यह बदलाव?

यह बदलाव Instagram के 2022 के निर्णय से मिलता-जुलता है, जिसमें 15 मिनट से कम के सभी वीडियो को Reels के रूप में ऑटोमैटिकली साझा किया जाता है। Meta का उद्देश्य Facebook और Instagram दोनों प्लेटफॉर्म पर एक समान वीडियो अनुभव देना है। इसके अलावा, कंपनी AI-आधारित वीडियो सिफारिशों और एडिटिंग टूल्स को और प्रभावी बनाना चाहती है।

यूजर्स को मिलेंगे नए क्रिएटिव टूल्स

अब जब सभी वीडियो Reels माने जाएंगे, तो यूजर्स को Reels के सभी टूल्स का लाभ मिलेगा। इसमें ऑडियो एडिटिंग, फिल्टर्स और विजुअल इफेक्ट्स, ऑन-स्क्रीन टेक्स्ट और स्टिकर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा क्रिएटर्स को मिलेगा, जिन्हें अब वीडियो की लंबाई के अनुसार टूल्स नहीं बदलने होंगे। एक ही इंटरफेस से वे छोटे और लंबे दोनों वीडियो एडिट कर सकेंगे।

अब Facebook पर हर वीडियो होगी Reel

प्राइवेसी और ऑडियंस सेटिंग्स

इस बदलाव के साथ Facebook Reels और सामान्य वीडियो पोस्ट की ऑडियंस सेटिंग्स को इंटीग्रेट करने जा रहा है। यानी जिन यूजर्स ने पहले Reels और वीडियो के लिए अलग-अलग प्राइवेसी सेटिंग्स सेट की थीं, उन्हें अब अपनी पसंद को फिर से कन्फर्म या अपडेट करना होगा।

हालांकि, प्राइवेसी ऑप्शन पहले जैसे ही रहेंगे। यूजर यह तय कर सकते हैं कि उनकी Reel को सिर्फ दोस्त देखें, एक खास ग्रुप या फिर पब्लिक देखे।

धीरे-धीरे होगा बदलाव

Meta ने साफ किया है कि यह बदलाव एकदम से नहीं होगा। आने वाले महीनों में इसे धीरे-धीरे लागू किया जाएगा, जिससे क्रिएटर्स और आम यूजर्स दोनों को इस नए फॉर्मेट के अनुसार खुद को ढालने का समय मिल सके।

Facebook का यह नया अपडेट यूजर्स के एक्सपीरियंस को सरल और एकरूप बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे न सिर्फ क्रिएटर्स को ज्यादा सुविधा मिलेगी, बल्कि दर्शकों को भी कंटेंट खोजने और देखने में बेहतर अनुभव होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Facebook replace video with reel why meta taking this decision
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X