Home
Apps

फेसबुक ने मैसेंजर और इंस्टाग्राम के लिए वैनिश मोड को किया पेश

कुछ ही वक्त पहले फेसबुक ने व्हाट्सऐप के लिए Disappearing Message फीचर जारी करने का ऐलान किया था। अब व्हाट्सऐप के बाद कंपनी मैसेंजर के लिए भी ऐसा ही फीचर जारी करने का प्लान कर रही है। सिर्फ मैसेंजर ही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम के लिए भी वैनिश मोड रोलआउट किया जाएगा।

फेसबुक ने मैसेंजर और इंस्टाग्राम के लिए वैनिश मोड को किया पेश

मैसेंजर पर भी आया वैनिश मोड

मैसेंजर के लिए वैनिश मोड फिलहाल चुनिंदा जगहों पर अपडेट किया गया है लेकिन अब जल्द ही इसे सभी के लिए अपडेट किया जाएगा। बता दें कि Facebook ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग में कहा है कि मैसेंजर में वैनिश मोड जारी करते हुए हम काफ़ी उत्साहित हैं। इसके तहत आप ऐसे मैसेज भेज पाएंगे जो ख़ुद से ग़ायब हो जाएंगे। जैसे ही आप मैसेज देख लेंगे और चैट से हटेंगे मैसेज ख़ुद ग़ायब हो जाएंगे।

कैसे यूज़ करें वैनिश मोड

मैसेंजर पर वैनिश मोड का इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। जैसे ही आपका मैसेंजर अपडेट होगा और आपको ये फीचर मिल जाएगा, उसके बाद आपको मौजूदा मैसेंजर चैट थ्रेड स्वाइप अप करना होगा, इसते बाद वैनिश मोड इनेबल हो जाएगा। और जैसे ही आप दोबारा स्वाइप अप करेंगे फिर से नॉर्मेल मोड हो जाएगा।

टेक्स्ट के साथ फोटोज भी होंगी गायब

जानकारी हो कि इस मोड के आने पर सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि जीफ, स्टिकर्स और फ़ोटोज़ भी ख़ुद से ग़ायब हो सकते हैं। इसी तरह का फ़ीचर WhatsApp के लिए भी जारी किया है जिसमें सात दिनों में खुद मैसेज गायब हो जाते हैं।

सिर्फ कनेक्टेड लोगों के साथ ही होगा इस्तेमाल

फेसबुक ने बताया कि जो लोग आपके साथ मैसेंजर पर कनेक्टेड हैं, सिर्फ उन्हीं के साथ इस मोड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। साथ ही आप ये भी तय कर सकेंगे कि किसी कॉन्टैक्ट के साथ वैनिश मोड में एंटर करना है या नहीं। इतना ही नहीं, अगर कोई वैनिश मोड ऑन होने पर चैट का स्क्रीनशॉट लेता है तो इसका नोटिफिकेशन प्राप्त होगा।

इंस्टाग्राम पर भी आएगा वैनिश मोड

जैसा हमने आपको ऊपर बताया कि मैसेंजर के साथ साथ इंस्टाग्राम के लिए भी इस फीचर को जारी किया जाएगा। इस फ़ीचर को यूज करने के लिए ऐप अपडेट करना होगा। लेकिन अभी भारतीय यूजर्स को ये फ़ीचर नहीं मिल रहा है लेकिन जल्द ही ये फीचर सभी के लिए जारी किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Shortly before, Facebook announced the release of the Disappearing Message feature for WhatsApp. Now after WhatsApp, the company is planning to release a similar feature for Messenger. Vanish mode will be rolled out not only for Messenger but also for Instagram.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X