Home
Apps

Facebook की डिजिटल करेंसी से WhatsApp पर होगा मनी ट्रांसफर

हमारे स्मार्टफोन में ऐसे कई सारे ऐप्स हैं जिससे हम आसानी से किसी को भी घर बैठे पैसे ट्रांसफर करते हैं। पेटीएम इन ऐप्स में से सबसे आगे हैं। कैसा हो अगर आपका पंसदीदा मैसेजिंग ऐप आपको पैसे ट्रांसफर करने की सहुलियत दें। हम बात कर रहे हैं व्हॉट्सएप ऐप जो जल्द ही ऐसी सहुलियत देने वाला है। लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सएप फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी है।

Facebook की डिजिटल करेंसी से WhatsApp पर होगा मनी ट्रांसफर

खबर आ रही है कि फेसबुक व्हॉट्सएप के लिए खुद की क्रिप्टकरेंसी बना रहा है। क्रिप्टकरेंसी बनाने का खास कारण रोजाना हो रहे डाटा लीक स्कैंडल से यूजर्स को बचाना भी है। ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक ऐसी क्रिप्टोकरेंसी बना रहा है जिससे यूजर्स व्हॉट्सएप पर मनी ट्रांसफर कर सकेंगे।

फेसबुक की तैयारी

काफी समय से फेसबुक लगातार डाटा स्कैंडल के आरोप में फंसता आ रहा है। इसी के साथ फेसबुक पर यूजर्स की प्राइवेसी दांव पर लगाने के भी कई आरोप लगे हैं। जिसके चलते यूजर्स फेसबुक पर भरोसा करने से कतरा रहे हैं। फेसबुक ने बताया कि व्हॉट्सएप की मनी ट्रांसफर सर्विस सबसे पहले भारतीय मार्केट के लिए शुरु की जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक की करेंसी "stablecoin," नाम से जानी जाएगी। stablecoin एक डिजिटल करेंसी होगी, जो कि अमेरिकी डॉलर के हिसाब से आंकी जाएगी। हालांकि कंपनी ने इस बात की जानकारी साझा नहीं कि है की इस फीचर को कब पेश किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक इस फीचर पर काफी मेहनत कर रहा है। जिससे यूजर्स को एक ही ऐप में काफी सारें फायदें मिल सकें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Facebook is making its own cryptrocessing for WhatsApp. The main reason for making crypto taxis is to save users from daily data leak scandals. Bloomberg has presented a report. According to the report, Facebook is making such cryptoconcity so that users can transfer money to WhatsApp.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X