Home
Apps

ऑडियो मैसेज की तरह होगी वीडियो की फास्ट फॉर्वर्डिंग, रोलआउट हुआ Whatsapp का अनोखा फीचर

Whatsapp अपने iOS यूजर्स के लिए लंबे समय से सुर्खियों में बने 'PassKey' फीचर को रोलआउट करने के बाद अब यह मैसेजिंग ऐप एक और नया फीचर लेकर आया है। Whatsapp में Meta ने एक ऐसा फीचर शामिल किया है, जो कि यूजर्स के चैटिंग स्टाइल और एक्सपीरियंस को पूरी तरह से बदल देगा। अब आप सोच रहें होंगे कि आखिर ऐसा क्या लेकर आया है Whatsapp। तो चलिए जानते हैं Whatsapp के इस नए फीचर की पूरी डिटेल्स के बारे में।

Meta ने आज से Whatsapp में 'Video Forwarding' नाम का एक नया फीचर दुनियाभर के सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। इस फीचर को Whatsapp ने पहले कुछ चुनिंदा बीटा वर्जन के यूजर्स के लिए रोलआउट किया था, लेकिन Meta ने इस फीचर की पूरी टेस्टिंग कर ली है और अब इस फीचर को Whatsapp के द्वारा सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है।

अब Whatsapp पर आसान और तेज हुई वीडियो फॉर्वर्डिंग

क्या है Whatsapp का नया फीचर: इस नए फीचर की बात की जाए तो आप इस फीचर की मदद से किसी भी दोस्त या रिश्तेदार को तुरंत मिनी वीडियो मैसेज भेज सकेंगे, जैसे आप पहले ऑडियो मैसेज भेजा करते थे। Whatsapp से ऑडियो मैसेज भेजने के लिए चैटबॉक्स में टेक्स्ट टाइप करने वाले बॉक्स के बगल में एक ऑडियो आइकन होता है। उस बटन को होल्ड करने के बाद और फिर कुछ बोलकर ऑडियो मैसेज भेजा जाता है।

ठीक इसी तरह ही अब यूजर्स वीडियो मैसेज भी भेज सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को चैटबॉक्स में टैक्स्ट टाइप करने वाले बॉक्स के बगल में मैजूद कैमरा आइकन को दबाकर होल्ड करना होगा और उसके बाद आप अपना वीडियो मैसेज दूसरे यूजर को भेज सकेंगे। बता दें कि यह आइकन चैटबॉक्स में राउंड बॉक्स में नजर आएगा, जिसे आप ठीक वैसे ही चैटबॉक्स में देख सकेंगे, जैसे आप टैक्स्ट मैसेज और ऑडियो मैसेज को देखते हैं।

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, रोलआउट किया जाने वाला वीडियो मैसेज फॉर्वर्डिंग फीचर अधिकतम 60 सेकंड का वीडियो भेज सकेगा। कंपनी ने इस फीचर को रोलआउट कर दिया है और Whatsapp में आप इस फीचर को ट्राई कर सकते हैं।

अगर यह फीचर आपके Whatsapp अकाउंट में शो नहीं हो रहा है, तो एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर और आईओएस यूजर्स ऐप स्टोर से अपने Whatsapp को अपडेट कर सकते हैं। वहीं अगर अपडेट करने के बाद भी यह फीचर आपके अकाउंट पर शो नहीं हो रहा है, तो आप कुछ दिन इंतजार करें।

Whatsapp के अपकमिंग फीचर्स: PassKey फीचर और Video Forwarding फीचर को Whatsapp रोलआउट कर चुका है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Whatsapp पिछले कई दिनों से नए-नए फीचर्स को लॉन्च करने की घोषणाएं कर रहा है। इन फीचर्स का यूजर्स बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह सभी फीचर्स Whatsapp के इस्तेमाल को आसान बनाने के साथ कई सारे बेनिफिट्स लेकर आने वाले हैं। जानिए Whatsapp के अपकमिंग फीचर्स के बारे में।

WhatsApp कई सारे अमेजिंग फीचर्स पर भी काम कर रहा है, जिन्हें यह बहुत जल्द अपने यूजर्स के लिए रोलआउट करेगा। Whatsapp के अपकमिंग फीचर्स जैसे स्टेटस पर क्विक रिस्पॉन्स फीचर, इवेंट क्रिएटर फीचर, कॉन्टैक्ट नॉट्स फीचर, डायलर फीचर और रिसेंट में ऑनलाइन आए यूजर्स की लिस्ट शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Fast forwarding of video will be like audio message, WhatsApp's unique feature rolled out
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X