Flipkart ने ली UPI मार्केट में एंट्री, लॉन्च किया Super Money ऐप
Flipkart अपने यूजर्स को शॉपिंग और बेहतरीन सर्विस देने के लिए जाना जाता है। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि कंपनी अब से फूड डिलीवरी की भी सुविधा देगी। वहीं अपनी सर्विस को आगे बढ़ाते हुए Flipkart अब UPI मार्केट में भी एंट्री लेने जा रहा है।
बता दें कि Flipkart ने अपने UPI पेमेंट ऐप सुपर मनी का बीटा वर्जन जारी कर दिया है। अब यूजर्स इस ऐप को Google Play Store से डाउनलोड कर सकेंगे। इस ऐप का इस्तेमाल आप पेमेंट करने के लिए भी कर सकते हैं।

ध्यान दें कि Flipkart ने 2016 में Phonepe का अधिग्रहण किया था, लेकिन 2022 में कंपनी ने खुद को Phonepe से अलग कर दिया था। फिलहाल दोनों ही कंपनियों का वॉलमार्ट पर अधिग्रहण है।
क्या हैं Flipkart का नया ऐप
Flipkart ने अपने यूजर्स के लिए Super Money नाम से ऐप लॉन्च किया है, जिसके बीटा वर्जन को आप Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। उसके बाद इससे मोबाइल पेमेंट की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं कंपनी का कहना है कि Super Money ऐप को लेकर वह यूजर्स से फीडबैक भी लेगी और जरूरत के अनुसार उसमें बदलाव भी करेगी।
कंपनी का यह भी कहना है कि यूजर्स को इसका इस्तेमाल करने पर कैशबैक भी मिलेगा। Flipkart का इस ऐप को लाने का उद्देश्य लोगों को फाइनेंशियल सर्विसेज से कनेक्ट करना है और उनके कन्जप्शन के तरीके में बदलाव लाना है।
ऐप में सिक्योरिटी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा
Super Money पर फ्लिपकार्ट ग्रुप की फर्म की तरफ से भी इस पर काम किया जा रहा है। Flipkart अपने इस ऐप में यूजर्स के ट्रांजेक्शन और डेटा का पूरा ध्यान रख रहा है। इसके अलावा किसी भी पेमेंट के दौरान यूजर्स कार्ड्स का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
इसी के साथ कंपनी ने बताया है कि उनका मोबाइल पेमेंट ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। कंपनी अपने इस ऐप में यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए इंटरफेस पर भी खास ध्यान दे रही है। आने वाले समय में Flipkart यूजर्स के फीडबैक के मुताबिक Super Money ऐप में बदलाव भी करेगी।
बता दें कि मार्केट में पहले से ही Google pay, Phonepe जैसे बड़े पेमेंट ऐप मौजूद हैं। अब देखना यह होगा कि Flipkart का Super Money ऐप बाकी UPI पेमेंट ऐप से कितनी टक्कर ले पाता है और इसमें कितना सफल होता है।


Click it and Unblock the Notifications





