Google Maps में चार नए फीचर रोलआउट, iOS और Android ऐप्स पर होगा उपलब्ध

Google ने Google Maps में चार नए फीचर रोलआउट किए हैं। इन नई सुविधाओं का उद्देश्य Google मैप यूजर्स के लिए नेशनल पार्क के चारों ओर रास्ता सर्च करना आसान बनाना और पार्क में कहां हैं, इसके आधार पर चीजों को सर्च कर उसे आसान बताएगा।
जहां तक उपलब्धता का सवाल है, तो यह फीचर्स केवल यूएस में Android और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। लेकिन अच्छी खबर यह है कि आने वाले महीनों में Google इस जानकारी को दुनिया भर के पार्कों के लिए रोल आउट कर देगा।
Google मैप्स कम्युनिटी से मिलेगी मदद
पहली फीचर्स यूजर्स को Google मैप्स कम्युनिटी की मदद से पार्क में सबसे पापुलर जगहों, जैसे कैंपग्राउंड, विजिटर सेंटर और ट्रेलहेड्स की पहचान करने देगी। जब यूजर्स मैप में किसी नेशनल पार्क को सर्च करते हैं, तो उन्हें एरिया के सभी आकर्षणों के लिए फोटो हाइलाइट दिखाई देंगे। किसी भी फोटो पर टैप करने से यूजर्स को वीडियो और रिव्यू के साथ जगह के बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी जो उन लोगों से प्राप्त की जाएगी जो पहले से ही उस स्थान पर जा चुके हैं।

अपडेट मैप्स यूजर्स को पार्क में नए ट्रेल्स का पता लगाने में भी मदद करेगा। गूगल का कहना है कि जब यूजर्स किसी ट्रेल को सर्च करेंगे तो कंपनी उसके पूरे रूट को मैप पर हाईलाइट करेगी, जिससे यूजर्स को यह देखने में मदद मिलेगी कि यह कब शुरू और खत्म होता है और रूट कैसा दिखता है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "आप Google मैप्स कम्युनिटी से रिव्यू और इमेज देखेंगे," और हम मैप्स कम्युनिटी से यूजफुल डिटेल्स पेश करेंगे जैसे कि यह किस प्रकार का निशान है, क्या यह है दौड़ने, चलने या साइकिल चलाने के लिए बेहतर है।
Google मैप के लेटेस्ट अपडेट से यूजर्स को होगा फायदा
इसके अलावा, Google मैप का लेटेस्ट अपडेट यूजर्स को ज्यादा सटीक दिशाएं प्राप्त करने में भी मदद करेगा। कंपनी का कहना है कि इस महीने के लास्ट में यूजर्स को मैप पर हाइलाइट किए गए पार्क एंट्रेंस दिखाई देंगे। साथ ही, जब यूजर्स किसी विशेष निशान के लिए चलने या साइकिल चलाने के दिशा-निर्देशों का अनुरोध करते हैं, तो मैप उन्हें ट्रेलहेड पर सीधे निर्देशित करेगा।
लास्ट में, कंपनी मैप्स में एक नेशनल पार्क का ऑफलाइन मैप भी उपलब्ध करा रही है। यूजर्स इसे ऑफलाइन यूज के लिए डाउनलोड करने के लिए पार्क की Google मैप लिस्ट पर 'डाउनलोड' बटन टैप कर सकते हैं। कंपनी ने कहा, "इस महीने के लास्ट में पार्क लिस्टिंग पर डाउनलोड बटन दिखाई देगा।"


Click it and Unblock the Notifications







