Home
Apps

किसानों के लिए फ्री में उपलब्‍ध हैं ये एंड्रॉयड ऐप

By Gizbot Bureau

"भारत एक कृषि प्रधान देश है" बचपन से लेकर आज तक हम सभी ये शब्‍द सुनते आए है, लेकिन जिस तेजी से हमारी जलवायू बदल रही है साथ ही खेती की तरफ नई पीढ़ी का रुझान कम हो रहा है इसे देखते हुए वो दिन दूर नहीं जब खेती के लिए जमीन तो होगी लेकिन खेती करने वाला कोई नहीं । पारंपरिक खेती में किसानों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और नई तकनीक का किसानों तक पहुंचाने के लिए कोई सशक्‍त माध्‍यम नहीं है।

ऐसी ही कई दूसरी समस्‍याओं से निपटने के लिए भारत में कई ऐसी मोबाइल एप्‍लीकेशन मौजूद है जिन्‍हें फ्री में डाउलोड कर सकते हैं और खेती से जुड़ी सभी समस्‍याओं का समाधान पा सकते हैं । चलिए जानते हैं किस तरह से ये फ्री ऐप हमारे किसान भाइयों की मदद कर सकती है साथ इनमें क्‍या-क्‍या सुविधाएं मिलती है।

खेती करना चाहते हैं, ये ऐप करेंगे मदद

बीजक ऐप (Bijak App)

जैसा इसका नाम है वैसी ही इसमें सुविधा भी मिलती है, बीजक ऐप की मदद से किसान फसलों और बीजों की ट्रेडिंग करने वालों से जुड़ सकते हैं जो कम दाम में फसलों को खरीदने और बेचने का काम करते हैं साथ ही इसमें ऑनलाइन पेमेंट करने की सुविधा भी मिलती है जिसकी वजह से किसानों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता।

खेती बाड़ी (Kheti-Badi)

अगर आप जैविक खेती (Organic farming) करते है तो खेती-बाड़ी ऐप अपने फोन में डाउनलोड कर लें, इसमें जैविक खेती से जुड़ी सारी जानकारी आसान भाषा में दी गई है साथ ही ऐप की मदद से कैमिकल युक्‍त खेती से किस तरह जैविक खेती में जाया जा सकता है ये भी सीखा जा सकता है। सबसे अच्‍छी बात खेती बाड़ी हिंदी, अंग्रेजी के अलावा मराठी और गुजराती भाषा में उपलब्‍ध है।

किसान सुविधा (Kisan Suvidha)

2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐप को लांच किया था, ऐप का इंटरफेज़ काफी साफ और आसान है, इसमें मौसम से जुड़ी जानकारी के साथ बाजार भाव, नजदीकी शहर की मंडी के अलावा खाद और बीजों से जुड़ी सारी जानकारी किसान ले सकते हैं।

शीतकारी मित्र (Shetkari Mitra)

शीतकारी मित्र एक मल्टीफंक्शनल ऐप है, सीधे शब्‍दो में कहे तो एक ऐप में सभी तरह की सुविधाएं किसानों को मिल जाएंगी। इसमें सरकारी स्‍कीम के अलावा फसल प्रबंधन, मंडी भाव के अलावा जो किसान खेती में सफल हैं उनकी कहानियां भी पढ़ सकते हैं।

इसके अलावा कई दूसरी ऐप भी गूगल प्‍ले स्‍टोर में आपको मिल जाएंगी जिनकी मदद से न सिर्फ परंपरागत खेती से हटकर नए तरीके की खेती करना सीखा जा सकता है बल्‍कि आगे आने वाली पीढ़ी को इसकी ओर प्रेरित भी किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Free Android apps are made to assist Indian farmers. download these apps designed specifically to support farmers across India with farming advice and resources.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X