Ganesh Chaturthi 2024 WhatsApp Sticker: ऐसे करें Ganesh Chaturthi स्टिकर डाउनलोड, त्योहार को बनाएं स्पेशल
Ganesh Chaturthi 2024: वैसे तो हमारे भारत में सभी त्योहारों को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। लेकिन यहां हर त्योहार का अपना महत्व है। इन्हीं में से एक है गणेश चतुर्थी। भारत में इस त्योहार को भी बड़े स्तर पर मनाया जाता है। इस साल दस दिवसीय उत्सव 7 सितंबर 2024 से शुरू हो रहा है।
Ganesh Chaturthi पर लोग अपने परिवार और दोस्तों को क्रिएटिव स्टिकर शेयर कर बधाई देते हैं। ज्यादातर त्योहारों की बधाई देने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल किया जाता है। इस लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप पर कोई भी व्यक्ति अपने दोस्तों, परिवार के साथ कई GIF, Doodles, Sticker और अन्य एनिमेटेड स्टिकर शेयर कर सकता है।

अगर आप भी गणेश चतुर्थी 2024 पर अपने दोस्तों और परिवार को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो आप उनसे संबंधित स्टिकर शेयर करने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ क्रिएटिव स्टिकर शेयर करना चाहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल से आप इन्हें डाउनलोड करने की ट्रिक के बारे में पता कर सकते हैं।
कैसे करें Ganesh Chaturthi स्टिकर डाउनलोड
सबसे पहले अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर Play Store पर जाएं और 'Ganesh Chaturthi 2024 WhatsApp Sticker' सर्च करें। आपको कई थर्ड पार्टी एप्लिकेशन नजर आएंगी, इसमें से आप अपनी पसंद का कोई भी सिलेक्ट कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, आईओएस डिवाइस बहुत सारे थर्ड पार्टी ऐप की अनुमति नहीं देते हैं, इसलिए आप अपने डिवाइस पर Apple स्टोर से sticker.ly डाउनलोड कर सकते हैं।
आप अपनी पसंद का स्टिकर ऐप चुन सकते हैं और इसे अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर इंस्टाल कर सकते हैं। एक बार जब एप्लिकेशन आपके एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर इंस्टॉल हो जाएगी, तो आप इसे ओपन कर सकते हैं। अब यहां आपको गणेश चतुर्थी स्टिकर पैक की एक लिस्ट दिखेगी, आप सबसे बेस्ट स्टिकर कलैक्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं और एप्लिकेशन के राइट साइड दिखाई देने वाले "PLUS" आइकन पर क्लिक कर सकते हैं।
इन स्टिकर का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें एप्लिकेशन में WhatsApp पैक में ऐड करें। एक बार क्लियर हो जाने पर आप 'add' ऑप्शन पर क्लिक करें। आप इन सभी स्टिकर को जोड़ सकते है और इनका इस्तेमाल WhatsApp स्टिकर सेक्शन में कर सकते हैं। दूसरी तरफ WhatsApp के अलावा, आप इन स्टिकर्स को टैलीग्राम जैसे अन्य मैसेजिंग एप्लिकेशन से भी डाउनलोड कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








