कहीं आपके फोन में भी तो नहीं है GB WhatsApp, हटा लीजिये वरना पछताओगे
ओरिजनल व्हाट्सएप का क्लोन एप GB WhatsApp (जीबी व्हाट्सएप) इन दिनों काफी सुर्खियों में चल रहा है। इस ऐप को बहुत से लोगों ने अपने स्मार्टफोन में इन्स्टाल कर रखा है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह थर्ड-पार्टी या डुप्लीकेट ऐप नुकसानदायक हो सकता है। जी हाँ, बताया जा रहा है कि जीबी व्हाट्सएप बहुत खतरनाक साबित हो सकता है जिन लोगों ने इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड कर रखा उनके लिए। तो आइए जानते है इसके बारे में कि GB WhatsApp क्या है और किसलिए यह खतरनाक हैं।

क्या है GB WhatsApp है
यदि हम GB यह WhatsApp के बारे में बात करें तो यह ओरिजनल व्हाट्सएप का क्लोन है या यूं भी कहा जा सकता है कि यह इसका फोर्क्ड वर्जन है। इस प्रकार इस ऐप में भी यूजर्स वैसे ही चैटिंग, कॉलिंग आदि कर सकते हैं जैसे वो WhatsApp में करते हैं। हालांकि GB WhatsApp में लोगों को कस्टमाइजेशन की सुविधा मिलती है। और साथ ही कुछ और भी फीचर्स है। हालांकि आपको बता है कि पर्सनल जानकारी को लेकर जीबी व्हाट्सएप बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
बहुत खतरनाक साबित हो सकता है GB WhatsApp
वहीं अगर इसके नुकसान की बात करें तो अगर आप भी GB WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो आपका ओरिजनल WhatsApp अकाउंट ब्लॉक किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप का डुप्लीकेट ऐप यूजर्स की जानकारी भी चुराता है। और साथ ही इसमें एक बड़ी बात यह भी है कि यह ऐप Google Play Store पर नहीं मिलता है। तो आप इसे कैसे सुरक्षित मान सकते हैं।
इस कारण यदि आपने भी अपने मोबाइल में जीबी व्हाट्सएप ऐप को इंस्टॉल कर रखा है तो उसे अनइंस्टॉल करना ही बेस्ट होगा वरना कोई नुक्सान झेलना पड़ सकता है। इसलिए थर्ड-पार्टी नकली ऐप से बचते हुए ही ओरिजनल ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना है ताकि कोई समस्या न हों।


Click it and Unblock the Notifications







