9 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करने वाला Gemini AI App लॉन्च, सभी सवालों का देगा जवाब
Google ने लंबे इंतजार के बाद जेमिनी का मोबाइल ऐप Gemini AI App भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह ऐप 9 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा। Gemini AI App गूगल के सबसे बेहतरीन AI मॉडल Gemini Advanced से पैक है।
कंपनी का कहना है कि Gemini AI App में लोग अपनी पसंद की भाषा में किसी भी सब्जेक्ट में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि Gemini AI App का मुकाबला सीधे OpenAI के ChatGPT से होगा। 9 लैंग्वेज का सपोर्ट होने के बाद जेमिनी एआई को और अधिक आगे ले जा सकती है।

कौन-कौन सी भाषा को सपोर्ट करेगा Gemini AI App
कंपनी का कहना है कि यह ऐप अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मलयालम, बंगाली, कन्नड, तमिल, तेलुगु, मराठी और उर्दू भाषओं को सपोर्ट करेगा। इतना ही नहीं यह लोगों के सर्च करने के तरीके में भी बदलाव करेगा।
क्या है Gemini AI App की खासियत
गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जेमिनी मोबाइल ऐप के लॉन्च की जानकारी शेयर की। सुंदर पिचई ने लिखा कि आज हम भारत में Gemini Mobile App लॉन्च करने जा रहे है, जो कि अंग्रेजी के साथ 9 भारतीय भाषाओं को जेमिनी एडवांस्ड के साथ-साथ बाकी नए फीचर्स भी जोड़ रहे हैं।
Gemini AI को लेकर कई सारी जानकारी गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में भी शेयर की है। मिली जानकारी के अनुसार, जिसने भी ChatGPT का इस्तेमाल किया है, उसे जेमिनी का इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। इस पर भी उसी तरह से सवालों के जवाब मिल सकते हैं, जैसे ChatGPT पर मिलते हैं। आपको बता दें कि इस ऐप का इस्तेमाल गूगल ऐप के जरिए iOS यूजर्स भी कर सकेंगे।
क्या है Gemini AI App
Gemini AI App यूजर्स को उसकी जरूरत के हिसाब से लिखने, बोलने, फोटो वगैरह जोड़ने की इजाजत देता है। वहीं इमेज जनरेट करने के लिए प्रॉम्प्ट लिखना होता है। याद रहे कि गूगल ने 6 दिसंबर 2023 को Gemini AI को लॉन्च किया था। यह मैसिव मल्टीटास्क लैंग्वेज अंडरस्टैंडिंग मॉडल (MMLU) पर बेस्ड है और साइबर अटैक से भी सिक्योरिटी देता है।


Click it and Unblock the Notifications








