बधाई हो! आप भी करते हैं Google Pay का इस्तेमाल तो मिनटों में आपके खाते में आएंगे 1 लाख रुपये
कई बार ऐसे मौके आते हैं जब हमें अत्यंत पैसों की जरूरत होती है और हमें भारी ब्याज दर के साथ बैंक से लोन लेना पड़ता है। लेकिन अब एक नया तरीका हैं जिससे आप 1 लाख रुपए का लोन ले सकते हैं और वो भी चंद मिनटों में। दरअसल यह संभव होगा गूगल पे (Google Pay) ऐप से। जी हाँ, अगर आप भी GPay का इस्तेमाल करते हैं तो आप भी 1 लाख रुपए का लोन उठा सकते हैं जब पैसों की सख्त जरूरत हो तब।

चंद मिनटों में गूगल पे (Google Pay) से लीजिए 1 लाख रुपए का लोन
दरअसल आपको बता दें कि Google Pay ने डीएमआई फाइनेंस लिमिटेड (DMI Finance Limited) के साथ पार्टनरशिप की ही। और साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां मिलकर डिजिटल पर्सनल लोन की पेशकश कर रही हैं।
लोन के पैसे कितने मिलेंगे और कैसे वापस लौटाने होंगे
गूगल पे (Google Pay) के माध्यम से 1 लाख रुपए का पर्सनल लोन उठा सकते हैं। जबकि इसको 36 महीने यानी 3 साल के अंदर किश्तों के माध्यम से चुकाया जा सकता हैं। बताया जा रहा है कि डीएमआई फाइनेंस लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप के तहत ये सुविधा देश के 15,000 पिन कोड्स पर उपलब्ध हो सकती है।
Google Pay पर लोन लेने के लिए क्या है जरूरी
यदि आप भी गूगल पे से 1 लाख रुपए का लोन लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले तो आपको Google Pay का एक पुराना कस्टमर होना जरूरी है। यदि आप अभी अभी गूगल पे का इस्तेमाल करना शुरू किए हैं या करने जा रहे हैं तो आप इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे क्योंकि लोन के लिए अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री होनी जरूरी है और इसके बाद ही आपको लोन मिल पाएगा।
साथ ही हर यूजर को लोन मिलेगा या नहीं मिलेगा यह सब क्रेडिट हिस्ट्री पर निर्भर करेगा, यानी आप गूगल पे के माध्यम से कितना ट्रांजेक्शन करते हैं उसी के आधार पर लोन पास किया जाएगा। डीएमआई फाइनेंस लिमिटेड की तरफ से प्री- क्वालिफाइड एलिजिबिल यूजर्स ये लोन ले पाएंगे और गूगल पे की तरफ से लोन की पेशकश होगी।
लोन अप्रूव होने के कितने समय बाद पैसा प्राप्त होगा
इस प्रकार यदि आप भी एक प्री-अप्रूव्ड कस्टमर्स हैं तो ग्राहक के लोन की एप्लीकेशन रियल टाइम में प्रोसेस हो जाएगी और इसके कुछ समय में आपके अकाउंट में Google Pay की तरफ से 1 लाख रुपये तक का लोन आपके खाते में आ जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








